हरियाणा में ITI दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, 15 जुलाई 2026 तक आवेदन करें
ITI दाखिले के लिए नई तिथि
हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 2026-27 सत्र के लिए दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 15 जुलाई, 2026 तक बढ़ा दिया है।
एक प्रवक्ता ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जो विद्यार्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें पंजीकरण के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण और स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, फैमिली आईडी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। विभिन्न दाखिला चरणों में मेरिट और सीट आवंटन की जानकारी दाखिला वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे दाखिला वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें। इसके अलावा, पंजीकृत अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर 15 जुलाई, 2026 तक ट्रेड और संस्थान का चयन कर सकते हैं।