हरियाणा में भव्य रामलीला: 10 से 20 अक्टूबर तक होगा आयोजन
हरियाणा में रामलीला का भव्य आयोजन
हरियाणा: शक्ति नाटक क्लब रतिया द्वारा इस वर्ष भव्य रामलीला का आयोजन 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा ग्राउंड, शक्ति नगर रतिया में किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष राजेश सेतिया ने बताया कि इस आयोजन के लिए पहला निमंत्रण श्री रघुनाथ मंदिर, अनाज मंडी रतिया में भगवान श्री राम जी के चरणों में अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इसके साथ ही, शहर के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर रामलीला का निमंत्रण दिया जा रहा है।
रामलीला का उद्देश्य और उत्साह
राजेश सेतिया ने बताया कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्री राम जी के जीवन, उनके आदर्शों, मर्यादाओं और संस्कारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शहरवासियों में भी खासा उत्साह है। उन्होंने सभी शहरवासियों और धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में रामलीला में शामिल होकर प्रभु श्री राम जी की दिव्य लीला का दर्शन करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।