15 जून 2025 का लव राशिफल: रिश्तों में आएगी नई ऊर्जा
15 जून 2025 का लव राशिफल
15 जून 2025 का लव राशिफल: वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 जून 2025 को दोपहर 3:51 बजे तक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, जिसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी। इस दिन शाम को राहुकाल 5:29 बजे से 7:09 बजे तक रहेगा।
रविवार को इन्द्र योग और वैधृति योग का संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेगा, जबकि सूर्य देव प्रात: 6:52 बजे मिथुन राशि में गोचर करेंगे। आइए, अब विस्तार से जानते हैं 15 जून 2025 के लव राशिफल और सभी राशियों के उपायों के बारे में।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
मेष राशि के विवाहित जातकों के बीच झगड़ा समाप्त हो सकता है, जिससे रिश्ते में नई ऊर्जा का संचार होगा। सूर्य की कृपा से, रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का अपने साथी के साथ डेट पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
- उपाय- चावल का दान करें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 12
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- हंसी-मजाक करते समय सतर्क रहें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित जातकों के बीच चल रहा झगड़ा समाप्त होगा और रिश्ते में संतुलन बढ़ेगा। हाल में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनके लिए शाम को डेट पर जाने का अवसर बन सकता है।
- उपाय- गरीबों की आर्थिक सहायता करें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 25
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- बेवजह किसी से झगड़ा न करें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
सिंगल जातकों का अकेलापन समाप्त होगा और नए दोस्त बनेंगे। जिनकी शादी को कई साल हो चुके हैं, उनका रिश्ता और मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिताएंगे।
- उपाय- हल्दी का दान करें।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 09
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- नकारात्मक चीजों से दूर रहें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
अविवाहित जातकों का किसी दोस्त के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। विवाहित जातकों को संवाद की कमी के कारण अकेलापन महसूस हो सकता है।
- उपाय- चंदन का दान करें।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 28
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- लालच में आकर कोई काम न करें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
सिंगल जातकों को नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका अकेलापन दूर होगा। विवाहित जातकों को अपने साथी से दूरी का अहसास होगा।
- उपाय- पीले रंग के वस्त्रों का दान करें।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 07
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- लालच की भावना मन में उत्पन्न न होने दें।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
सिंगल जातकों की सच्चे प्यार की तलाश पूरी होगी। विवाहित जातकों के बीच बढ़ती दूरियां रिश्ते में दरार डाल सकती हैं। इसलिए बेवजह की बातों से बचें और अपने साथी के साथ समय बिताएं।
- उपाय- विष्णु मंत्रों का जाप करें।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 22
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- गलत संगत से दूर रहें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
विवाहित जातक शाम का खाना जीवनसाथी के साथ साझा करेंगे, जिससे भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। हाल में जिनका रिश्ता पक्का हुआ है, उनका डिनर पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
- उपाय- विष्णु जी की मूर्ति घर में स्थापित करें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 12
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- घरवालों का अपमान न करें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
विवाहित जातकों का साथी के साथ डिनर डेट पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। अविवाहित जातकों का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा।
- उपाय- पिता के नाम पर दान करें।
- शुभ रंग- वाइट
- शुभ अंक- 15
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- पिता जी से झगड़ा न करें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें अपने साथी के साथ ईमानदार रहना चाहिए। विवाहित कपल को साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की इच्छा होगी।
- उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 21
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- माता की बातों को अनदेखा न करें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
अगर कपल के बीच बोलचाल बंद है, तो कोई करीबी दोस्त उनके झगड़े को सुलझाने में मदद करेगा। सिंगल जातक पूरा दिन मां के साथ बिताएंगे।
- उपाय- रविवार को उपवास रखें।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 19
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- लंबी यात्रा से परहेज करें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
विवाहित कपल के बीच झगड़े खत्म होंगे। घरवालों के साथ धार्मिक स्थान पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। हाल में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
- उपाय- सूर्य मंत्रों का जाप करें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 11
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- खरीदारी करने से बचें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
विवाहित कपल का कैंडल लाइट डिनर पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सिंगल जातकों के लिए यह दिन खुशियों से भरा नहीं रहेगा।
- उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 01
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- जल्दबाजी में घर से बाहर न निकलें।