15 सितंबर 2025 का राशिफल: जानें आपकी राशि का हाल
राशिफल 15 सितंबर 2025
15 सितंबर 2025 का राशिफल: आज का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष रहेगा। सिंह, कुंभ, वृश्चिक और कन्या राशि के जातकों को सितारों का सहयोग मिलेगा, जबकि मिथुन राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल क्या कहता है और किन राशियों के लिए दिन विशेष रहेगा। हर राशि के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जो आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं।
मेष (Aries)
मेष राशि के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। अनचाही यात्रा संभव है। कार्यस्थल पर कुछ उलझनें बनी रहेंगी, इसलिए धैर्य बनाए रखें, अन्यथा आपका काम प्रभावित हो सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। शासन से जुड़े व्यक्तियों को आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। राजनीति में आपकी स्थिति मजबूत होगी, लेकिन व्यवसाय में जोखिम से बचें।
उपाय: आज रक्त संबंधियों से चांदी लेकर बहते पानी में प्रवाहित करें।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि वालों को आज व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद थोड़ी सफलता मिल सकती है। अपनी गलतियों से सावधान रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। शत्रु आपकी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए संयम बरतें। लोभ से बचें, नहीं तो मान-सम्मान में कमी आ सकती है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।
उपाय: अनाथों और गरीबों की सेवा करें।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सुख और उन्नति के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष बढ़ सकता है। सामाजिक व्यवहार में सावधानी बरतें, क्योंकि विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद फल नहीं मिलेगा। सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। नए आय स्रोतों पर ध्यान दें। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
उपाय: कुत्तों को मीठी रोटी खिलाएं।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से निर्णय लें, ताकि रुके हुए काम बन सकें। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में स्थान परिवर्तन हो सकता है। नौकरी में सहायकों का सहयोग मिलेगा। किसी बड़े काम में देरी से मन उदास हो सकता है। राजनीति में भरोसेमंद व्यक्ति धोखा दे सकता है।
उपाय: चांदी की थाली में केसर से स्वास्तिक बनाएं।
सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि लेंगे और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नई औद्योगिक इकाई शुरू हो सकती है। राजनीति में आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रयोग लाभ देंगे। किसी सामाजिक या राजनीतिक अभियान में नेतृत्व का अवसर मिलेगा। पैतृक संपत्ति विवाद को कोर्ट में न ले जाएं।
उपाय: शहद मिले पानी से स्नान करें।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज शत्रु से झगड़ा खत्म होगा। कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव की सराहना होगी। कोई बड़ा काम सफल होगा। राजनीति में आपके भाषण की चर्चा होगी। नौकरी में अधिकारियों का सम्मान करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाएं दूर होंगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।
उपाय: साबुत हल्दी की गांठ तकिए के नीचे रखकर सोएं।
तुला (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बड़े फैसले सोच-समझकर लें। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहें। नौकरी में वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाएं। राजनीति में आपका दबदबा बढ़ेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
उपाय: शुक्र मंत्र का स्फटिक माला पर पांच बार जप करें।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज उन्नति का दिन है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। साहस और बुद्धि से विपरीत हालात को अनुकूल बनाएं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और स्थान परिवर्तन के योग हैं।
उपाय: सूर्योदय से सूर्यास्त तक नमक न खाएं।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहना होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी प्रियजन से सहयोग न मिलने से मन उदास हो सकता है। नौकरी में मिथ्या आरोप लग सकते हैं।
उपाय: सफेद रंग के कपड़े पहनें।
मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों को आज बहुराष्ट्रीय कंपनियों में तारीफ और सम्मान मिलेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। नौकरी में सहायकों का साथ मिलेगा। कोई गुप्त योजना सफल होगी। विदेश यात्रा के योग हैं। वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
उपाय: मंदिर में चने की दाल, हल्दी और दक्षिणा दान करें।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार है। नौकरी की तलाश पूरी होगी। मजदूरों को काम मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। राजनीति में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी जनकल्याण कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
उपाय: शिव पंचाक्षरी स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
मीन (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए दिन भागदौड़ भरा रहेगा। महत्वपूर्ण काम में रुकावट आ सकती है। खाने-पीने पर ज्यादा खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में झूठे आरोप लग सकते हैं। अनचाही यात्रा से बचें। किसी मित्र से अनबन हो सकती है।
उपाय: श्री राम रक्षा कवच का पाठ करें।