16 जून 2025 का लव राशिफल: बुध का गोचर और राशियों पर प्रभाव
16 जून 2025 का लव राशिफल
16 जून 2025: इस दिन का आरंभ एक शुभ समय में हो रहा है। शाम 5:03 बजे बुध ग्रह गुरु के नक्षत्र पुनर्वसु में गोचर करेगा। इसके साथ ही वैधृति और विष्कुम्भ योग भी बन रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 जून को दोपहर 3:31 बजे तक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि का आरंभ होगा। सुबह राहुकाल 07:25 से 09:06 बजे तक रहेगा।
अब जानते हैं कि सोमवार को बुध के गोचर का मेष से मीन राशि तक के जातकों की लव लाइफ पर क्या असर पड़ेगा।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
सोमवार को विवाहित जोड़ों के बीच उतार-चढ़ाव की संभावना है। दोपहर तक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन उसके बाद गलतफहमियों के कारण अनबन हो सकती है। इसलिए सावधान रहें।
- उपाय: पानी का दान करें।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 02
- लकी दिशा: पूर्व
- सावधानी: जल्दबाजी में निर्णय न लें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित जातकों को अपने साथी के प्रति सतर्क रहना होगा। रिश्ते में गलतफहमियों से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखें। सिंगल जातकों को बुध की कृपा से सच्चा प्यार मिलने की संभावना है।
- उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
- शुभ रंग: ग्रीन
- शुभ अंक: 10
- लकी दिशा: दक्षिण
- सावधानी: सोच-समझकर खर्च करें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
बुध की कृपा से विवाहित और प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। जो लोग रिलेशन में हैं, उनका लव पार्टनर उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकता है।
- उपाय: शिवलिंग और शिव जी की पूजा करें।
- शुभ रंग: हल्का ग्रीन
- शुभ अंक: 27
- लकी दिशा: पश्चिम
- सावधानी: खर्चों पर ध्यान दें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
बुध गोचर से लव लाइफ में रुकावट आ सकती है। इस समय कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें और अपने साथी की बातों को अनदेखा न करें। सिंगल जातकों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।
- उपाय: घर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापित करें।
- शुभ रंग: पिंक
- शुभ अंक: 32
- लकी दिशा: उत्तर
- सावधानी: किसी की जिंदगी में दखल न दें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
दोपहर तक लव रिलेशनशिप में स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन उसके बाद बुध के प्रभाव से परेशानी आ सकती है। विवाहित जातकों के प्रेम जीवन में छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं।
- उपाय: शिव परिवार की पूजा करें।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 23
- लकी दिशा: दक्षिण
- सावधानी: अनजान व्यक्ति से मजाक न करें।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
बुध गोचर कपल की लव लाइफ में परेशानी ला सकता है। अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें और समझदारी से परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। सिंगल जातकों का दिन तनावपूर्ण रहेगा।
- उपाय: शिव जी और मां पार्वती की पूजा करें।
- शुभ रंग: भूरा
- शुभ अंक: 17
- लकी दिशा: उत्तर
- सावधानी: हंसी-मजाक करते समय सावधान रहें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
बुध गोचर का कपल के प्रेम जीवन पर मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा। कुछ समय के लिए लव लाइफ में निरसता आ सकती है, लेकिन डेट पर जाने के बाद स्थिति फिर से सही हो जाएगी।
- उपाय: घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें।
- शुभ रंग: लाल
- शुभ अंक: 11
- लकी दिशा: पूर्व
- सावधानी: बात-बात पर गुस्सा न करें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
हाल के दिनों में सिंगल जातकों ने यदि किसी दोस्त को प्रपोज किया है तो संतोषजनक जवाब मिलने की संभावना है। विवाहित जातकों के प्रेम जीवन में रोमांस और स्नेह बढ़ेगा।
- उपाय: मटर का दान करें।
- शुभ रंग: काला
- शुभ अंक: 01
- लकी दिशा: पश्चिम
- सावधानी: किसी का अपमान न करें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
बुध गोचर के प्रभाव से प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने की संभावना है। साथी की भावनाओं को समझें और उनके साथ कहीं जाने का प्लान बनाएं। सिंगल लोग मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं।
- उपाय: चने का दान करें।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 13
- लकी दिशा: उत्तर
- सावधानी: झूठ बोलने से बचें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानी उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण घर में तनावपूर्ण माहौल रहेगा। सिंगल जातकों के लिए क्रश को प्रपोज करने का दिन उपयुक्त है।
- उपाय: मूंग दाल का दान करें।
- शुभ रंग: वाइट
- शुभ अंक: 25
- लकी दिशा: पूर्व
- सावधानी: करीबियों से लड़ाई करने से बचें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
दिन के अंत में बुध की कृपा से कपल के प्रेम संबंध में स्नेह और विश्वास बढ़ेगा। डिनर के लिए किसी रोमांटिक जगह पर जाना अच्छा रहेगा। सिंगल जातकों को रिश्ते की बात चल रही है तो हां करना सही नहीं रहेगा।
- उपाय: गणेश मंत्रों का जाप करें।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 15
- लकी दिशा: पश्चिम
- सावधानी: लोगों की बातों को अनदेखा न करें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
दोपहर के समय विवाहित जातकों की किसी पुरानी बात पर साथी से अनबन होगी, जिससे घर में क्लेश का माहौल रहेगा। सिंगल जातकों का दिन परिवारवालों के साथ खुशी से व्यतीत होगा।
- उपाय: पन्ना धारण करें।
- शुभ रंग: आसमानी
- शुभ अंक: 05
- लकी दिशा: पूर्व
- सावधानी: दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।