×

20 अप्रैल 2026 का राशिफल: वृषभ, सिंह और वृश्चिक के लिए सफलता के संकेत

20 अप्रैल 2026 का राशिफल विशेष रूप से शुभ और दुर्लभ रहने वाला है। इस दिन वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए सफलता के संकेत हैं। जानें मेष से मीन तक की राशियों का भविष्यफल और कैसे ग्रहों की स्थिति आपके जीवन को प्रभावित कर सकती है।
 

20 अप्रैल 2026 का राशिफल

20 अप्रैल 2026 का राशिफल: सोमवार का दिन ज्योतिष के अनुसार विशेष रूप से शुभ और दुर्लभ रहेगा। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि का संगम हो रहा है। पूरे दिन रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिससे सर्वार्थ सिद्धि, सौभाग्य और सर्वाअमृत योग का निर्माण होगा। खासकर वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए मालव्य योग सुख-सुविधाओं के द्वार खोलेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित रहेंगे, जो मानसिक स्थिरता प्रदान करेंगे। आइए, जानते हैं आचार्य रत्नाकर तिवारी से मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल।


मेष: आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। करियर में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। जल्दबाजी से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।


वृषभ: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।


मिथुन: आज आपका मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है। ध्यान और शांति से लाभ होगा।


कर्क: आज दोस्तों और नेटवर्क से लाभ होगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। करियर में प्रगति के योग हैं।


सिंह: आज आपके करियर में पहचान बढ़ेगी। उच्च अधिकारियों से सराहना मिलने की संभावना है। अहंकार से बचें।


कन्या: आज भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा या नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। पढ़ाई और प्रतियोगिता में लाभ होगा।


तुला: आज सावधानी बरतें। पैसों के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।


वृश्चिक: आज पार्टनरशिप और रिश्तों में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभ के संकेत हैं।


धनु: आज काम का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


मकर: आज आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। संतान से खुशी मिल सकती है।


कुंभ: आज परिवार में सुख मिलेगा। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े काम बन सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा।


मीन: आज संवाद से लाभ होगा। नई जानकारी या संपर्क आपके काम आएंगे। छोटी यात्रा संभव है।