2026 में अधिक मास की दुर्गा अष्टमी: पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
2026 में अधिक मास की दुर्गा अष्टमी का महत्व
अधिक मास की मासिक दुर्गा अष्टमी 2026: सनातन धर्म में अधिक मास को पुरूषोत्म मास के नाम से जाना जाता है। भगवान पुरूषोत्म ने इस मलमास को अपने नाम से संबोधित किया है। इस पूरे महीने भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। ज्येष्ठ मास की अष्टमी तिथि को देवी दुर्गा को समर्पित किया गया है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत किया जाता है। इस दिन भक्तजन विधिपूर्वक मां दुर्गा का व्रत और पूजन करते हैं। दुर्गा अष्टमी का दिन मां जगदंबा की कृपा प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन देवी दुर्गा की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
इस वर्ष अधिकमास की दुर्गा अष्टमी का व्रत 23 मई को रखा जाएगा। आइए जानते हैं इस दुर्गा अष्टमी का शुभ मुहूर्त और मां दुर्गा की पूजा विधि।
पूजा विधि
मां को सोलह श्रृंगार की सामग्री, लाल चुनरी, और लाल रंग के फूल अर्पित करें।
व्रत कथा का पाठ करें।
मां दुर्गा के मंत्रों का जाप अवश्य करें।
अंत में मां दुर्गा की आरती करके प्रसाद का वितरण करें।