×

21 जुलाई 2025 का पंचांग: सावन का दूसरा सोमवार और विशेष व्रत

21 जुलाई 2025 का पंचांग विशेष रूप से सावन के दूसरे सोमवार, रोहिणी व्रत और कामिका एकादशी के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिन की तिथियों, नक्षत्रों और ग्रहों की स्थिति के साथ-साथ शुभ और अशुभ मुहूर्त की जानकारी प्राप्त करें। जानें कि आज का दिन आपके लिए किस प्रकार से फलदायी हो सकता है।
 

आज का पंचांग

21 जुलाई 2025 का पंचांग: इस समय देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का पवित्र महीना चल रहा है। आज सावन का दूसरा सोमवार है, साथ ही रोहिणी व्रत और कामिका एकादशी भी मनाई जा रही है। आज सुबह 09:39 बजे तक श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि का आरंभ होगा। योग की दृष्टि से, शाम 06:38 बजे तक वृद्धि योग रहेगा, इसके बाद ध्रुव योग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं 21 जुलाई के नक्षत्र, करण, ग्रहों की स्थिति और शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में।


विशेष व्रत और त्योहार

समर्पित: देवों के देव महादेव (सोमवार)


व्रत-त्योहार: श्रावण के दूसरे सोमवार का व्रत, रोहिणी व्रत और कामिका एकादशी


नक्षत्र और करण

नक्षत्र: देर रात 09:07 बजे तक रोहिणी रहेगा, उसके बाद मृगशीर्ष का आरंभ होगा।


करण: सुबह 09:39 बजे तक बालव रहेगा, उसके बाद रात 08:22 बजे तक कौलव और फिर तैतिल का आरंभ होगा।


सूर्योदय और सूर्यास्त

सूर्योदय व सूर्यास्त



  • सूर्योदय: प्रात: काल 05:36 पर

  • सूर्यास्त: शाम 07:18 पर


चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय व चंद्रास्त



  • चंद्रोदय: प्रात: काल 02:32 पर (22 जुलाई 2025, दिन मंगलवार)

  • चंद्रास्त: शाम 04:21 पर


ग्रहों की स्थिति

ग्रहों की स्थिति



  • सूर्य ग्रह: कर्क राशि

  • चंद्र ग्रह: मेष और वृषभ राशि

  • गुरु ग्रह: मिथुन राशि

  • मंगल ग्रह: सिंह राशि

  • शुक्र ग्रह: वृषभ राशि

  • बुध ग्रह: कर्क राशि

  • शनि ग्रह: मीन राशि

  • राहु ग्रह: कुंभ राशि

  • केतु ग्रह: सिंह राशि


आज का शुभ समय

आज का शुभ समय


ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: काल 04:14 से लेकर सुबह 04:55 तक


अभिजीत मुहूर्त: दोपहर में 12 बजे से लेकर 12:55 तक


गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:17 से लेकर शाम 07:38 तक


अमृत काल: शाम में 06:09 से लेकर 07:38 तक


प्रातः सन्ध्या: प्रात: काल 04:35 से लेकर सुबह 05:36 तक


विजय मुहूर्त: दोपहर 02:44 से लेकर शाम 03:39 तक


सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:18 से लेकर रात 08:20 तक


निशिता मुहर्त: 22 जुलाई को प्रात: काल 12:07 से लेकर सुबह 12:48 तक


त्रिपुष्कर योग: नहीं है


रवि योग: नहीं है


सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन


अमृत सिद्धि योग: रात 09:07 से लेकर 22 जुलाई को प्रात: काल 05:37 तक


आज का अशुभ समय

आज का अशुभ समय


राहुकाल: सुबह 07:19 से लेकर 09:02 तक


यमगण्ड: सुबह 10:45 से लेकर दोपहर 12:27 तक


गुलिक काल: दोपहर 02:10 से लेकर 03:53 तक


वर्ज्य: दोपहर 01:42 से लेकर 03:11 तक


आडल योग: नहीं है


विडाल योग: नहीं है


भद्रा: नहीं है


विंछुड़ो: नहीं है


दुर्मुहूर्त: दोपहर 12:55 से लेकर 01:50 तक और दोपहर 03:39 से लेकर 04:34 तक