23 सितंबर 2025 का पंचांग: नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा
आज का पंचांग
23 सितंबर 2025 का पंचांग: शारदीय नवरात्रि के दौरान हर दिन मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की आराधना की गई, जबकि आज दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की उपासना की जाएगी। देवी ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था, जिसके कारण उन्हें यह नाम मिला। आइए, आज के पंचांग के बारे में विस्तार से जानते हैं।
तिथि, दिशा शूल और योग
आज सुबह 4:51 बजे तक आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि का आरंभ होगा। आज दिनभर उत्तर दिशा शूल रहेगा। इस समय ब्रह्म योग चल रहा है, जो रात 08:22 बजे तक रहेगा। इसके बाद इन्द्र योग की शुरुआत होगी, जो देर रात तक जारी रहेगा।
करण और नक्षत्र
नवरात्रि के दूसरे दिन दोपहर 3:51 बजे तक बालव करण रहेगा, इसके बाद कौलव करण का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहेगा। नक्षत्र की बात करें तो इस समय हस्त नक्षत्र चल रहा है, जो दोपहर 01:40 बजे समाप्त होगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र रहेगा।
सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त और चंद्रास्त
आज नवरात्रि के दूसरे दिन प्रात: 06:29 बजे सूर्योदय होगा, इसके बाद 07:34 बजे चंद्रोदय होगा। शाम में 06:35 बजे सूर्यास्त होगा, जबकि 07:22 बजे चंद्रास्त होगा।
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
नवग्रहों की स्थिति
- नवरात्रि के दूसरे दिन तुला राशि में मंगल देव रहेंगे, जबकि कन्या राशि में चंद्र देव संचार करेंगे.
- कन्या राशि में दिनभर सूर्य और बुध देव संचार करेंगे.
- गुरु देव आज नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि में रहेंगे.
- मीन राशि में आज नवरात्रि के दूसरे दिन शनि देव संचार करेंगे.
- सिंह राशि में शुक्र देव और केतु ग्रह युति स्थिति में रहेंगे.
- राहु ग्रह आज नवरात्रि के दूसरे दिन कुंभ राशि में संचार करेंगे.