27 अगस्त 2025 का प्रेम राशिफल: गणेश चतुर्थी पर जानें अपनी लव लाइफ का हाल
प्रेम राशिफल 27 अगस्त 2025
प्रेम राशिफल 27 अगस्त 2025: पूरे देश में 27 अगस्त 2025 को गणेश जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसे गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि होगी। साथ ही चित्रा नक्षत्र, शुभ योग, शुक्ल योग, इंद्र योग, विष्टि करण और बव करण का निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त, केवल चंद्र ग्रह का राशि गोचर होगा। आइए जानते हैं कि ग्रहों की स्थिति और शुभ-अशुभ योग का 27 अगस्त को 12 राशियों की प्रेम जीवन पर क्या असर पड़ेगा।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
विवाहित मेष राशि के जातक अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए कुछ विशेष कर सकते हैं, भले ही यह उनकी इच्छा के खिलाफ हो। इससे आपके रिश्ते में सुधार होगा और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
जो वृषभ राशि के विवाहित जातक अपने साथी के साथ अनबन में हैं, उनके रिश्ते में सुधार की संभावना है। इसके साथ ही, आप अपने साथी के साथ पुरानी यादों को फिर से जी सकेंगे।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
शादीशुदा मिथुन राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ एक खूबसूरत शाम बिताने का अवसर मिलेगा। वहीं, सिंगल लोग भाई-बहनों के साथ अच्छे पल बिताएंगे।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
यदि कर्क राशि के विवाहित जातकों के जीवन में कोई परेशानी चल रही है, तो वह पूरी तरह से समाप्त होगी। आपका साथी आपके साथ रहेगा और रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करेगा।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
शादीशुदा सिंह राशि के जातक अपने प्रेमी को खुश करने के लिए कुछ खास योजनाएं बना सकते हैं। इसके अलावा, आपको उनके साथ दिल की बातें करने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों की शादी जल्द ही उनके माता-पिता द्वारा तय की जा सकती है।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
कन्या राशि के विवाहित जातकों का अपने साथी के साथ सामंजस्य दिनभर बना रहेगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को घरवालों से प्रेम विवाह की सहमति मिल सकती है।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
शादीशुदा तुला राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी के प्रति आकर्षण महसूस होगा और रिश्ते में सुधार होगा। इसके अलावा, आप दोनों को अकेले में बातें करने का समय भी मिलेगा।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
काफी समय बाद वृश्चिक राशि के जातक और उनका जीवनसाथी शांति भरे माहौल में सुकून के पल बिताएंगे। सिंगल लोगों को किसी पुराने दोस्त से बातचीत करने का आनंद मिलेगा।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
विवाहित धनु राशि के जातक शाम में अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे, लेकिन इसके लिए पहले भागदौड़ करनी पड़ेगी। भाई से अनबन होने की भी संभावना है।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
प्रेमी से संवाद की कमी के कारण शादीशुदा मकर राशि के जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका साथी आपकी भावनाओं को समझ नहीं पाएगा और दूरी बनाने का प्रयास करेगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक बिना झगड़े खुशी से समय बिताएंगे।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
कुंभ राशि के विवाहित जातकों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कोई बड़ी समस्या आपके प्रेम जीवन को प्रभावित नहीं करेगी। यदि आप लंबे समय से रिलेशन में हैं, तो आप अपने परिवार से प्रेमी को मिलवा सकते हैं।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
विवाहित मीन राशि के जातकों के प्रेम जीवन में अप्रत्याशित खुशियों का आगमन होगा। आप जीवनसाथी के साथ डिनर के लिए बाहर जाएंगे और कोई उपहार प्राप्त करेंगे।