अगस्त 2026 में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार
अगस्त 2026 के व्रत और त्योहारों की जानकारी
अगस्त 2026 में व्रत और त्योहार: भगवान शिव का पवित्र महीना सावन शुरू हो चुका है। यह महीना भक्ति और श्रद्धा से भरा रहेगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। अगस्त में सावन शिवरात्रि, हरियाली तीज, नाग पंचमी, कजरी तीज, और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहार शामिल हैं। इसके अलावा, इस महीने ग्रहों के गोचर के कारण भी विशेष महत्व है। आइए जानते हैं अगस्त में आने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में।
अगस्त 2026 के व्रत-त्योहार:
3 अगस्त 2026- सावन का पहला सोमवार
9 अगस्त 2026- श्रावण कृष्ण कामिका एकादशी
10 अगस्त 2026- सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
11 अगस्त 2026- सावन शिवरात्रि
12 अगस्त 2026- श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या)
15 अगस्त 2026- हरियाली तीज
17 अगस्त 2026- नाग पंचमी
17 अगस्त 2026- कल्कि जयंती
20 अगस्त 2026- मासिक दुर्गाष्टमी व्रत
23 अगस्त 2026- श्रावण पुत्रदा एकादशी
25 अगस्त 2026- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
27 अगस्त 2026- हयग्रीव जयंती
28 अगस्त 2026- श्रावण पूर्णिमा
28 अगस्त 2026- रक्षाबंधन
28 अगस्त 2026- गायत्री जयंती
31 अगस्त 2026- कजरी तीज
31 अगस्त 2026- श्री गणेश (बहुला) चतुर्थी