करवाचौथ 2025: राशियों पर शुक्र और सूर्य की युति का प्रभाव
करवाचौथ 2025:
करवाचौथ 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह धन, वैभव, ऐश्वर्य, और वैवाहिक सुख का प्रतीक है। वहीं, सूर्य देव आत्मविश्वास, मान-सम्मान, और सरकारी कार्यों के प्रतीक माने जाते हैं। 10 अक्टूबर को, करवाचौथ के दिन, ये दोनों ग्रह कन्या राशि में एक विशेष युति बनाने जा रहे हैं।
इस ग्रह संयोग से कुछ राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इन राशियों के लिए यह समय सुनहरे अवसरों से भरा रहेगा। आइए जानते हैं कौन सी राशियां भाग्यशाली रहेंगी।
सिंह राशि
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र और सूर्य की युति अत्यंत शुभ साबित होगी। यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी भाव में बन रहा है। इस दौरान आपको अचानक धनलाभ के अवसर मिल सकते हैं। कोई पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए आय के स्रोत खुलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी वाणी में जादू रहेगा, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुल मिलाकर, यह समय आत्मविश्वास और समृद्धि दोनों प्रदान करेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा, क्योंकि शुक्र और सूर्य की युति आपकी ही राशि में बन रही है। इस दौरान आपकी योजनाएं सफल होंगी और अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए यह समय शिक्षा में सफलता लाएगा। विवाहित लोगों के रिश्ते और भी मजबूत होंगे, जबकि अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है। कुल मिलाकर, यह समय आपके आत्मविश्वास, आकर्षण और सफलता में वृद्धि करेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र-सूर्य की यह युति करियर और व्यवसाय के लिए शानदार साबित हो सकती है। यह युति आपकी कुंडली के कर्म भाव में बन रही है, जिससे कामकाज में तेज प्रगति के संकेत हैं। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा मिल सकता है और नए प्रोजेक्ट्स या पार्टनरशिप के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मान-सम्मान मिलने की संभावना है। इस समय आपकी लीडरशिप क्वालिटी सबसे अलग नजर आएगी और अधिकारी वर्ग आपसे बेहद खुश रहेंगे.