दुर्गाष्टमी पर आर्थिक समृद्धि और शांति के लिए उपाय
बुरी नजर और झगड़ों से मिलेगी मुक्ति
नई दिल्ली: नवरात्रि के दौरान देवी मां की पूजा का विशेष महत्व होता है। भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय करते हैं। श्रीमद्देवीभागवत महापुराण में कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें नवरात्र की नवमी या अष्टमी तिथि पर करने से लाभ मिलता है। इन उपायों से घर में सुख और शांति का वास होता है।
धन-समृद्धि में वृद्धि होती है और बुरी नजर तथा घरेलू झगड़ों से भी छुटकारा मिलता है। जो व्यक्ति सच्चे मन से इन उपायों का पालन करेगा, उसकी प्रार्थना शीघ्र स्वीकार होगी और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आइए जानते हैं ये अचूक उपाय।
दुर्गाष्टमी पर सुख समृद्धि के लिए उपाय
मां दुर्गा के मंदिर में माता की मूर्ति के सामने आपको यह उपाय करना है। दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद सबसे पहले, पान का पत्ता लें। फिर केसर, इत्र और घी को मिलाकर स्वास्तिक बनाएं। स्वास्तिक बनाने के बाद, उस पर कलावा लपेटें और अंत में, एक सुपारी उस पर रखें। इस पूरी सामग्री को मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करें और मन ही मन सुख शांति के लिए प्रार्थना करें।
दुर्गाष्टमी पर पैसों की तंगी दूर करने का उपाय
यह उपाय आपको अपने घर के मंदिर या पूजा स्थान पर करना है। नवमी या अष्टमी तिथि को माता का ध्यान करना चाहिए। गाय के गोबर के उपले का प्रयोग करें। उस पर पान, लौंग, कर्पूर, और इलायची डालें। गूगल के साथ कुछ मीठा भी डालें। फिर माता को धुनी दें। ऐसा करने से मां भगवती आपका हर कष्ट दूर कर देंगी।
दुर्गाष्टमी पर करियर की बाधा दूर करने का उपाय
दुर्गाष्टमी के दिन मां भवानी के मंदिर में पान का बीड़ा चढ़ाएं, जिसमें कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बूरा और सुमन कतरी के साथ लौंग का जोड़ा रखें। सुपारी और चूना न डालें। इस उपाय को करने से मां भगवती आपके सभी संकट दूर करती हैं और आपके करियर में आ रही सभी बाधाएं समाप्त होती हैं।
दुर्गाष्टमी पर व्यापार में वृद्धि का उपाय
माता के मंदिर में जाकर अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगें और माता को पान बीड़ा चढ़ा सकते हैं। साथ ही, 9 मीठे पान कन्याओं को दान कर सकते हैं। बुरी नजर से बचने के लिए भी पान का उपयोग किया जा सकता है। माता के मंदिर में पान रखें।
फिर नजर लगे व्यक्ति को पान में गुलाब की 7 पंखुड़ियां रखकर खिलाएं। ऐसा करने से नजर दोष दूर हो जाएगा। आकर्षण शक्ति बढ़ाने के लिए भी पान का उपयोग किया जा सकता है। पान के पत्ते की जड़ को माता भुवनेश्वरी का ध्यान करते हुए घिसें। फिर उसे तिलक के रूप में लगाएं। ऐसा करने से आपकी आकर्षण शक्ति बढ़ने लगेगी।
दुर्गाष्टमी पर घर के झगड़े दूर करने का उपाय
दुर्गाष्टमी की रात को आपको यह उपाय करना है। रात को चंदन और केसर पाउडर मिलाकर पान के पत्ते पर रखें। फिर दुर्गा माताजी की फोटो के सामने बैठकर चंडी स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने के बाद रोजाना इस पाउडर का तिलक लगाएं। पति और पत्नी रोजाना इस पाउडर का तिलक लगाने के बाद ही किसी शुभ कार्य को करें। इससे आपके बीच में प्यार बढ़ेगा और लड़ाई झगड़ा दूर होगा।