नवरात्रि के दौरान पालन करने योग्य नियम: बाल कटवाने की अनुमति है या नहीं?
नवरात्रि के दौरान क्या करें और क्या न करें
आइए जानते हैं नवरात्र के दौरान हमें क्या करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।
Shardiya Navratri Niyam, नई दिल्ली: शारदीय नवरात्र को अत्यंत शुभ माना जाता है। यह मां दुर्गा को समर्पित है और इस वर्ष इसकी शुरुआत 22 सितंबर से हुई है। इस दौरान पूजा-पाठ और उपवास रखने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। साधक इस समय व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं। नवरात्र के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक है।
बाल धोना चाहिए या नहीं
नवरात्रि में बाल धोने का निर्णय पूरी तरह से व्यक्तिगत मान्यता पर निर्भर करता है। कुछ लोग इसे धार्मिक रूप से वर्जित मानते हैं और साधना के लिए बाल नहीं धोते हैं। आप नवरात्र के पहले दिन, जैसे प्रतिपदा को सूर्योदय से पहले बाल धो सकते हैं।
नवरात्र में दाढ़ी बनाना चाहिए या नहीं
नवरात्र में दाढ़ी नहीं बनानी चाहिए, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है। यह देवी पूजा के दौरान शारीरिक और आंतरिक शुद्धता बनाए रखने की परंपरा का हिस्सा है।
नवरात्र में बाल कटवाना चाहिए कि नहीं
नवरात्र में बाल नहीं कटवाने चाहिए। धार्मिक ग्रंथों में नवरात्रि के दौरान बाल, दाढ़ी और नाखून काटने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इसे शुभ नहीं माना जाता है।
नवरात्र में नाखून काटने चाहिए या नहीं
नवरात्रि के दौरान नाखून नहीं काटने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में बाल, दाढ़ी और नाखून काटने से बचना चाहिए।
नवरात्र में नींबू क्यों नहीं काटना चाहिए
नवरात्र के दौरान नींबू काटना वर्जित माना जाता है। जो लोग नवरात्र का व्रत रखते हैं, उन्हें नींबू काटने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि नींबू काटना बलि देने के बराबर होता है।
क्या नवरात्र में बिस्तर पर सोना चाहिए
नवरात्र के दौरान व्रती को बिस्तर पर सोने से बचना चाहिए। व्रति को रात में जमीन पर सोना चाहिए।
नवरात्र में क्या दान नहीं करना चाहिए
नवरात्र में नुकीली चीजें, पुराने कपड़े, काले रंग की चीजें, तेल, नमक, झाड़ू और टूटी-फूटी चीजें दान करने से बचना चाहिए। इसके बजाय नए कपड़े, अनाज और अन्य सात्विक चीजों का दान करना चाहिए।
नवरात्र में सिलाई करनी चाहिए या नहीं
कुछ लोग नवरात्र में सिलाई से परहेज करते हैं, जबकि कुछ इसे वर्जित नहीं मानते। माता की पोशाक बनाने के लिए सिलाई करना उचित है।
क्या नवरात्र में लहसुन प्याज खा सकते हैं?
नवरात्र के दौरान लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। इन्हें तामसिक भोजन माना जाता है।
नवरात्र उपवास में क्या खाना चाहिए
उपवास में कुट्टू या सिंघाड़े के आटे, सामक के चावल, साबूदाना और मखाने का सेवन किया जा सकता है।
नवरात्र में नमक खाना चाहिए या नहीं?
नवरात्र व्रत के दौरान साधारण नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके बजाय सेंधा नमक का उपयोग करना चाहिए।
नवरात्र में क्या खरीदना चाहिए
नवरात्र में सोना, चांदी, नए वस्त्र, नए वाहन, और पूजा सामग्री खरीदना शुभ माना जाता है।
नवरात्र में क्या नहीं खरीदना चाहिए
नवरात्र के दौरान चावल और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अशुभ माना जाता है।
नवरात्र में थ्रेडिंग बनवा सकते हैं
नवरात्र के दौरान थ्रेडिंग बनवाना शुभ नहीं माना जाता है।
नवरात्र में वैक्सिंग करवा सकते हैं
नवरात्रि के दौरान शरीर के बालों को हटाने से बचना चाहिए।