×

राम जन्म उत्सव का भव्य आयोजन, श्री गोपाल मंदिर ट्रस्ट ने मनाया 47वां वार्षिकोत्सव

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में श्री गोपाल मंदिर ट्रस्ट ने 47वें राम कथा वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य राम जन्म उत्सव का आयोजन किया। इस समारोह में वृंदावन से आए सुमेधानंद महाराज ने भाग लिया, और मंदिर का प्रांगण अयोध्या नगरी की तरह सजाया गया। सभी भक्तों ने प्रसाद का आनंद लिया और एक-दूसरे को बधाई दी। जानें इस विशेष आयोजन की और भी जानकारी।
 

राम जन्म उत्सव का आयोजन


  • मनोज प्रियंका अग्रवाल ने लिया राम जन्मोत्सव हिस्साा


फरीदाबाद समाचार: बल्लभगढ़ में श्री गोपाल मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित 47वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को वृंदावन से आए सुमेधानंद महाराज ने राम जन्म उत्सव का आयोजन किया। मंदिर का वातावरण अयोध्या नगरी की तरह सजाया गया था, जहां चारों ओर खुशी और उल्लास का माहौल था। श्रीराम के बाल स्वरूप की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई।


प्रसाद की व्यवस्था


मंदिर में मंगलगान गूंज रहा था। तुलसी बाबा के अनुसार, मानो देवता स्वर्ग से उतरकर अयोध्या में आशीर्वाद देने आए हैं। सभी लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। महाराज सुमेधानंद ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं।


भजन गाते हुए महाराज ने कहा, 'भए प्रगट कृपाला दीन दयाला...' मुख्य अतिथि मनोज अग्रवाल और प्रियंका अग्रवाल ने महाराज का स्वागत पगड़ी पहनाकर और माल्यार्पण करके किया। राम जन्म उत्सव के अवसर पर मोहित बोहरा ने सभी के लिए स्वादिष्ट प्रसाद की व्यवस्था की।