×

सावन शनिवार के उपाय: शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

सावन के महीने में शनिवार का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों को शांति और समृद्धि मिलती है। जानें, सावन के पहले शनिवार को शिवलिंग पर क्या अर्पित करना चाहिए और कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए। ये उपाय शनि दोष, तनाव, और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
 

शनि दोष और अन्य समस्याओं का समाधान


शनि दोष, तनाव, रोग और कर्ज जैसी समस्याएं होगी हैं कम
सावन का महीना चल रहा है, जिसमें भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा विधिपूर्वक की जाती है। मान्यता है कि इस दौरान भगवान शिव सृष्टि की देखरेख करते हैं और भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। इस महीने शिवालयों में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का आयोजन भव्य तरीके से किया जाता है। सोमवार के साथ-साथ शनिवार का भी इस माह में विशेष महत्व है।


कहा जाता है कि सावन के शनिवार को भगवान शिव की आराधना करने से वह प्रसन्न होते हैं। इस दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें अर्पित करना कल्याणकारी माना जाता है, जिससे शनि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके प्रभाव से शनि दोष, तनाव, रोग और कर्ज जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि सावन के पहले शनिवार को शिवलिंग पर क्या अर्पित करना चाहिए।


सावन में शनिवार को करें ये तीन आसान उपाय


  • शनिवार को शिवलिंग पर सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। यह उपाय आपके भाग्य को जागृत कर सकता है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को भी दूर कर सकता है।

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के पहले शनिवार को शिवलिंग पर काले तिल और जल से अभिषेक करें। इससे तनाव, रोग और शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है।

  • सावन में शनिवार को शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित करने से करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।


इन मंत्रों का करें जाप


  • ॐ शनैश्चराय विदमहे छायापुत्राय धीमहि।

  • ॐ प्रां प्रीं प्रों स: शनैश्चराय नम:।।

  • ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम।
    छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम।।

  • सुर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्ष: शिवप्रिय:।
    दीर्घचार: प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि:।।
    तन्नो मंद: प्रचोदयात।।