सितंबर 2025 के प्रमुख व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की जानकारी
सितंबर व्रत और त्यौहार 2025
सितंबर व्रत त्यौहार 2025: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, जनवरी साल का पहला महीना है। वर्तमान में अगस्त चल रहा है, जिसके बाद सितंबर का आगमन होगा। सितंबर को अंग्रेजी कैलेंडर में 9वां महीना माना जाता है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर में यह छठा महीना है, जिसे भाद्रपद कहा जाता है। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, सितंबर का महीना विशेष महत्व रखता है। इस दौरान अनंत चतुर्दशी, एकादशी श्राद्ध, गणेश विसर्जन और विनायक चतुर्थी जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार मनाए जाएंगे। इसके साथ ही शारदीय नवरात्रि का भी आरंभ होगा। इस महीने मंगल, शुक्र, बुध और सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन भी होगा।
सितंबर की एक खास बात यह है कि इस महीने चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भी लगेंगे। आइए जानते हैं सितंबर के व्रत-त्यौहार, ग्रह गोचर और चंद्र-सूर्य ग्रहण की तिथियों के बारे में।
सितंबर 2025 के व्रत-त्यौहार
- 01 सितंबर- ज्येष्ठ गौरी पूजा
- 02 सितंबर- ज्येष्ठ गौरी विसर्जन
- 03 सितंबर- परिवर्तिनी एकादशी
- 04 सितंबर- वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयन्ती और कल्की द्वादशी
- 05 सितंबर- ओणम, शिक्षक दिवस और शुक्र प्रदोष व्रत
- 06 सितंबर- गणेश विसर्जन और अनंत चतुर्दशी
- 07 सितंबर- भाद्रपद पूर्णिमा व्रत और पूर्णिमा श्राद्ध
- 08 सितंबर- पितृ पक्ष शुरू और प्रतिपदा श्राद्ध
- 10 सितंबर- विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
- 11 सितंबर- महा भरणी
- 12 सितंबर- मासिक कार्तिगाई
- 14 सितंबर- जीवित्पुत्रिका व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, रोहिणी व्रत, हिंदी दिवस, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
- 17 सितंबर- एकादशी श्राद्ध, इंदिरा एकादशी, कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा
- 19 सितंबर- मासिक शिवरात्रि और शुक्र प्रदोष व्रत
- 21 सितंबर- सर्वपितृ अमावस्या, दर्श अमावस्या और आश्विन अमावस्या
- 22 सितंबर- शारदीय नवरात्रि शुरू, घटस्थापना और महाराजा अग्रसेन जयन्ती
- 23 सितंबर- चंद्र दर्शन
- 25 सितंबर- विनायक चतुर्थी
- 26 सितंबर- उपांग ललिता व्रत
- 27 सितंबर- संकंद षष्ठी
- 29 सितंबर- सरस्वती आवाहन और नवपत्रिका पूजा
- 30 सितंबर- सरस्वती पूजा, दुर्गा अष्टमी, संधि पूजा और मासिक दुर्गाष्टमी
सितंबर में ग्रहों का राशि गोचर
- 13 सितंबर को रात 09:34 बजे मंगल देव तुला राशि में गोचर करेंगे।
- 15 सितंबर को सुबह 12:23 बजे शुक्र देव सिंह राशि में और सुबह 11:10 बजे बुध देव कन्या राशि में गोचर करेंगे।
- 17 सितंबर को सुबह 01:54 बजे सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे।
सितंबर में नक्षत्र गोचर
- 03 सितंबर को शाम 06:04 बजे मंगल देव चित्रा नक्षत्र में और रात 11:57 बजे शुक्र अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 06 सितंबर को शाम 04:46 बजे बुध देव पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 13 सितंबर को दोपहर 03:48 बजे सूर्य देव उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में और दोपहर 04:04 बजे बुध देव उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 19 सितंबर को दोपहर 02:01 बजे गुरु देव पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
- 21 सितंबर को सुबह 12:56 बजे बुध देव हस्त नक्षत्र में और सुबह 11:50 बजे राहु पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 23 सितंबर को रात 09:08 बजे मंगल देव स्वाती नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 25 सितंबर को रात 10:17 बजे शुक्र देव पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 27 सितंबर को सुबह 07:14 बजे सूर्य देव हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे।
- 28 सितंबर को रात 11:09 बजे बुध देव चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
सितंबर में ग्रहण की तिथियाँ
07 सितंबर 2025, रविवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। वहीं, 22 सितंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, जो भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा, जिसका अर्थ है कि इसका मानव जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।