सीएम योगी ने गोवर्धन पूजा में मांगी प्रदेशवासियों की समृद्धि
गोवर्धन पूजा 2026 का आयोजन
गोवर्धन पूजा 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने गृह जनपद गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक विधि से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर की गोशाला में पूजा-अर्चना की और गायों को गुड़-रोटी भी खिलाई। सीएम योगी ने इस मौके पर प्रदेशवासियों के कल्याण, समृद्धि और शांति की कामना की।
हर साल दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गोवर्धन महाराज, गौ माता और गोवर्धन परिक्रमा का विशेष महत्व होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और गायों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था, साथ ही इंद्र का अहंकार भी तोड़ा था।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से गोवर्धन पूजा कर सबके कल्याण, समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर गोमाता की सेवा का भी सौभाग्य मिला। योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।”
आज @GorakhnathMndr में विधि-विधान से गोवर्धन पूजा कर सबके कल्याण, समृद्धि और शांति की कामना की।
इस अवसर पर गोमाता की सेवा का भी सौभाग्य मिला।
योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। https://t.co/8GfzTTMGHE
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 9, 2026