16 सितंबर 2025 का राशिफल: जानें आपकी राशि का हाल
आज का राशिफल
16 सितंबर 2025 का राशिफल: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी और एकादशी तिथि है। दिनभर उत्तर दिशा में शूल रहेगा। आज आद्रा और पुनर्वसु नक्षत्र, परिघ योग, वरीयान योग, विष्टि करण और वणिज करण का प्रभाव रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, तुला राशि में मंगल, सिंह राशि में शुक्र, मिथुन राशि में चंद्रमा और गुरु, कन्या राशि में बुध, कुंभ में राहु, मीन में शनि, सिंह में सूर्य और केतु उपस्थित रहेंगे। आइए, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज किसी भी कार्य में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, अन्यथा कानूनी समस्याओं में उलझ सकते हैं। मामूली विवाद भी हो सकता है। भाई-बहनों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि
कार्यस्थल पर समस्याओं के समाधान के लिए वास्तु के अनुसार परिवर्तन करें, इससे तुरंत लाभ होगा। आपकी कुंडली में हवाई यात्रा के योग हैं, लेकिन घर पर रहना बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
मिथुन राशि
उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्यशैली में बदलाव लाएं। एक समय में एक ही कार्य करें। अधिकारियों का दिन किसी कारणवश प्रभावित हो सकता है। आज विद्युत उपकरण खरीदने का भी योग है।
कर्क राशि
ग्रहों की अनुकूलता से कई कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा और प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग भी प्राप्त होगा। यदि आप समय पर आवश्यक कार्य पूरे कर लेते हैं, तो अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
आज स्वास्थ्य पर खर्च होगा। पारिवारिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में गहराई आएगी। हालांकि, शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा।
कन्या राशि
कानूनी अड़चनें आपको परेशान कर सकती हैं। मन बेचैन रहेगा। तेल व्यापारियों के लिए आज मुनाफा कमाने का अच्छा दिन है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ है।
तुला राशि
आज आपको अपनी गलतियों को सुधारने का अवसर मिलेगा। कई दिनों से अटके मुद्दे सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
मन बेचैन रहेगा, लेकिन व्यर्थ की सोच से बचें और हर कार्य सावधानी से करें। यदि आप चतुराई से परिस्थिति को संभालते हैं, तो कई कार्य बन जाएंगे। अपने शत्रुओं से सावधान रहें।
धनु राशि
पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए उम्रदराज लोगों को डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज-मस्ती पर खर्च होगा। किसी खास से उपहार मिलने की संभावना है।
मकर राशि
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। परिवार में आई समस्याओं का समाधान होगा। रंगमंच से जुड़े लोगों की मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के भी योग हैं।
कुंभ राशि
किसी अनजान पर भरोसा न करें, अन्यथा पछताना पड़ सकता है। आज जरूरी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखें, अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अचानक खर्च सामने आ सकता है।
मीन राशि
व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कार्यों में आ रही परेशानियों से सहजता से निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए यह समय उपयुक्त है। हर जगह से लाभ होगा।