21 जून 2025 का लव राशिफल: जानें आपके प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन
प्रेम राशिफल 21 जून 2025
प्रेम राशिफल 21 जून 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 जून 2025, शनिवार को सुबह 7:19 बजे तक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी। इस दिन राहुकाल सुबह 9:07 से 10:48 बजे तक रहेगा।
भगवान हनुमान और शनिदेव को समर्पित इस शनिवार को चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेगा। रात 8:29 बजे तक अतिगण्ड योग रहेगा, इसके बाद सुकर्मा योग का आरंभ होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए 21 जून 2025 का दिन प्रेम और रोमांस के मामले में कैसा रहेगा।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
सिंगल जातक किसी आध्यात्मिक व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। विवाहित जातकों को दिनभर काम में व्यस्त रहना पड़ेगा, जिससे चिड़चिड़ापन और थकान महसूस होगी। इस कारण जीवनसाथी से बातचीत का समय नहीं मिलेगा।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 19
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें।
- सावधानी- यात्रा करने से बचें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति के साथ रिश्ते की उम्मीद कर सकते हैं। विवाहित जातक अपने साथी के साथ घूमने जाएंगे, जहां दिलचस्प गतिविधियों में भाग लेना अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 02
- लकी दिशा- दक्षिण
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें।
- सावधानी- लोगों पर बेवजह शक न करें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
जीवनसाथी के साथ घूमने का यह बेहतरीन समय है। कपल के बीच सकारात्मक संचार होगा, जो रिश्ते को मजबूत बनाएगा। सिंगल जातकों के लिए किसी दिलचस्प व्यक्ति से मिलने की संभावना है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 14
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- विवाहित कन्याओं को सिंदूर का दान करें।
- सावधानी- किसी का अपमान न करें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
यदि हाल ही में किसी दोस्त ने आपको प्रपोज किया है, तो अपने भावनाओं को समझने के लिए थोड़ा समय लें। विवाहित जातक अपने साथी के साथ भविष्य के बारे में महत्वपूर्ण बातचीत कर सकते हैं, जिसका परिणाम सकारात्मक होगा।
- शुभ रंग- वाइट
- शुभ अंक- 22
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- अविवाहित कन्याओं को भोजन कराएं।
- सावधानी- किसी अनजान व्यक्ति से खाने की चीज न लें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
सिंगल जातकों की मुलाकात किसी जिंदादिल व्यक्ति से हो सकती है। विवाहित जातक अपने साथी के साथ किसी लंबित मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करेंगे, जिससे गलतफहमियां दूर होंगी।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 11
- लकी दिशा- दक्षिण
- उपाय- श्रृंगार के सामान का दान करें।
- सावधानी- अनजान व्यक्ति की बातों में आकर कोई कदम न उठाएं।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
सिंगल जातक किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जो उन्हें पसंद नहीं करता। विवाहित जातकों का रिश्ता और मजबूत होगा। जीवनसाथी से मन की बातें करने से मानसिक शांति मिलेगी।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 08
- लकी दिशा- पश्चिम
- उपाय- विवाहित कन्याओं को श्रृंगार का सामान दें।
- सावधानी- बचत पर ध्यान दें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
अविवाहित जातकों के लिए शादी का रिश्ता दिन खत्म होने से पहले आ सकता है। विवाहित कपल के रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, जिससे दोनों का मन खुश रहेगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 03
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- शाम में हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- सावधानी- बेवजह की चीजों पर धन खर्च न करें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
विवाहित जातकों की लव स्टोरी में कोई बड़ा ट्विस्ट आ सकता है, जिससे रिश्ते में रोमांस और उत्साह बढ़ेगा। सिंगल जातकों का दिन घर के कामों में व्यतीत होगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 26
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- शनि मंत्र घर में स्थापित करें।
- सावधानी- बड़े-बुजुर्गों से लड़ाई न करें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
अविवाहित जातकों को बेवजह का काम करने से बचना चाहिए। इस समय प्यार में सफलता नहीं मिलेगी। शादीशुदा कपल की लव स्टोरी में ट्विस्ट आ सकता है, जिससे रिश्ते में स्थिरता बढ़ेगी।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 19
- लकी दिशा- दक्षिण
- उपाय- हनुमान जी की तस्वीर घर में स्थापित करें।
- सावधानी- बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
रिश्ते में संवाद बढ़ने से कपल को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा, जिससे बंधन मजबूत होगा। सिंगल जातक भाई-बहन के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 29
- लकी दिशा- पश्चिम
- उपाय- पानी का दान करें।
- सावधानी- बड़े-बुजुर्गों से झगड़ा न करें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
जो लोग शादीशुदा हैं, उनके प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और घर में खुशी का माहौल रहेगा। सिंगल जातकों के लिए दिन खत्म होने से पहले किसी अपरिचित घर से शादी का रिश्ता आ सकता है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 05
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- चावल का दान करें।
- सावधानी- खर्च कम करें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
नए संबंधों की शुरुआत के लिए शनिवार का दिन उत्तम है। विवाहित जातकों को अपने साथी के साथ नई चीजों का अनुभव करने का मौका मिलेगा, जिससे बंधन और मजबूत होगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 11
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- चीनी का दान करें।
- सावधानी- झगड़े से दूर रहें।