27 जुलाई 2025 का राशिफल: जानें आपकी राशि का हाल
आज का राशिफल
आज का राशिफल: 27 जुलाई 2025 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रात 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी, जिससे हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। शाम 4 बजकर 23 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आगमन होगा। पूरे दिन योग वरीयान् का प्रभाव रहेगा। सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक तैतिल करण रहेगा, इसके बाद रात 10 बजकर 41 मिनट तक गर करण रहेगा। इसके बाद वणिज करण का समय आएगा।
ग्रहों की स्थिति के अनुसार, चंद्रमा, मंगल और मायावी केतु सिंह राशि में हैं। मिथुन राशि में शुक्र और गुरु उपस्थित रहेंगे। कर्क राशि में बुध और सूर्य मिलेंगे। मायावी राहु कुंभ में और शनि मीन में रहेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?
मेष राशि
आज आपको जीवनसाथी का पूरा समर्थन मिलेगा। संतान से संबंधित कोई सुखद समाचार मिल सकता है। शाम को कोई रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। रात का समय परिवार के साथ आनंद में व्यतीत होगा।
वृषभ राशि
आज का दिन शांति और संतोष से भरा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। सत्ता और शासन से जुड़े संबंध लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। नए अनुबंध आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगे। संतान से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
मिथुन राशि
कोई कीमती वस्तु खोने या चोरी होने का खतरा है। संतान की पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा में अप्रत्याशित सफलता की खबर मन को प्रसन्न करेगी। शाम को कोई रुका हुआ कार्य पूरा होने से खुशी मिलेगी।
कर्क राशि
चंद्रमा चतुर्थ भाव में संपत्ति में वृद्धि का संकेत दे रहा है। आजीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्वों की पूर्ति हो सकती है। यात्रा सुखद और लाभकारी रहेगी।
सिंह राशि
आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। आपकी वाणी की मधुरता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा और प्रतियोगिताओं में विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य के प्रभाव से अधिक भागदौड़ और नेत्र संबंधी समस्या हो सकती है। शत्रु आपस में टकराकर कमजोर पड़ेंगे।
कन्या राशि
रोजगार और व्यापार में आपके प्रयास अप्रत्याशित सफलता लाएंगे। संतान से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। दोपहर के बाद किसी कानूनी मामले में जीत आपको खुशी देगी।
तुला राशि
आज आपके आसपास सुखमय माहौल रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। लंबे समय से चली आ रही लेन-देन की समस्या का समाधान हो सकता है। धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि
आर्थिक मामलों में सावधानीपूर्वक निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में निर्णय लेते समय सतर्क रहें। विदेश से जुड़े कार्यों पर अनावश्यक खर्च हो सकता है। सोच-समझकर कदम उठाएं।
धनु राशि
आज आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करेंगे। शासन और सत्ता से निकटता का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति की संभावना है। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
मकर राशि
पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आज सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में नए प्रयास सफल होंगे। सहकर्मियों का सहयोग और सम्मान प्राप्त होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ राशि
आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। किसी अप्रिय समाचार के कारण अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। विवादों और झगड़ों से बचें और सावधानी बरतें।
मीन राशि
आज का दिन संतान की चिंताओं और उनके कार्यों में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। लेन-देन से बचें, क्योंकि रिश्तों में तनाव की आशंका है।