27 जुलाई 2025 का लव राशिफल: जानें आपके प्रेम जीवन के लिए क्या है खास
लव राशिफल 27 जुलाई 2025
लव राशिफल 27 जुलाई 2025: प्रेम राशिफल का निर्धारण कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति के आधार पर किया जाता है, क्योंकि शुक्र देव प्रेम के प्रतीक माने जाते हैं। शुक्र की कृपा से ही जीवन में प्रेम का आगमन होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 जुलाई 2025, रविवार (सूर्य देव) को श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि है। इस दिन मघा नक्षत्र, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, वरीयान योग, परिघ योग, तैतिल करण, गर करण और वणिज करण का योग बन रहा है, जिसका सभी राशियों की प्रेम जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
सिंगल जातकों के लिए रविवार का दिन प्रेम में नई शुरुआत का संकेत दे सकता है। जो लोग अपने जीवनसाथी से दूर हैं, उनके लिए मुलाकात का अवसर आ सकता है। लंबे समय बाद साथी से मिलकर आपको खुशी मिलेगी।
- दान- चीनी
- लकी रंग- पिंक
- लकी अंक- 17
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- परिवार के साथ झगड़ा न करें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
यदि आप अभी तक सिंगल हैं, तो जल्द ही अपने साथी से मिलने का अवसर मिलेगा। विवाहित जातकों को अपने साथी की जरूरतों को समझने और पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।
- दान- मीठा पानी
- लकी रंग- गुलाबी
- लकी अंक- 23
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- सुनसान जगह पर जाने से बचें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
मिथुन राशि के जातकों के स्वभाव में कुछ बदलाव आएंगे, जिससे प्रेम जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। हालांकि, सिंगल जातकों का दिन सामान्य रहेगा।
- दान- जल
- लकी रंग- पीला
- लकी अंक- 03
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- अकेले घर से दूर न जाएं।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
विवाहित जातकों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है, जिससे साथी के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई होगी। सिंगल जातक मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
- दान- बाजरा
- लकी रंग- संतरी
- लकी अंक- 15
- लकी दिशा- उत्तर-पूर्व
- सावधानी- दिन में सोने से बचें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
विवाहित जातकों को अपने प्रेमी के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे।
- दान- राई
- लकी रंग- नीला
- लकी अंक- 24
- लकी दिशा- दक्षिण-पश्चिम
- सावधानी- कार धीरे चलाएं।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
विवाहित जातकों को अपने स्वभाव में शालीनता लानी चाहिए और प्रेमी के साथ संवाद स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के स्वभाव में नरमी आएगी और वे रोमांटिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।
- दान- जई
- लकी रंग- काला
- लकी अंक- 18
- लकी दिशा- वेस्ट
- सावधानी- फालतू चीजों पर खर्च न करें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
विवाहित जातकों की कुछ गलतियों के कारण उनका साथी उनसे दूर हो सकता है। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करेंगे, जिससे साथी आपसे दूरी बना सकता है।
- दान- ज्वार
- लकी रंग- लाल
- लकी अंक- 27
- लकी दिशा- साउथ
- सावधानी- पानी का व्यय न करें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
सिंगल जातकों को प्रेम के मामले में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। विवाहित जातक रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा न कर पाने के कारण परेशान रह सकते हैं।
- दान- बाजरा
- लकी रंग- भूरा
- लकी अंक- 19
- लकी दिशा- ईस्ट
- सावधानी- उधार लेने से बचें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
विवाहित जोड़ों का दिन सूर्य की कृपा से अच्छा रहेगा। हाल के दिनों में जिनका रिश्ता पक्का हुआ है, उनकी शादी में समस्या आ सकती है। विवाहित जातकों के प्रेम जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा।
- दान- जौ
- लकी रंग- सुनहरा
- लकी अंक- 22
- लकी दिशा- अग्नि कोण
- सावधानी- जल्दबाजी में पैसों का लेनदेन न करें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
जो लोग अपने जीवनसाथी से झगड़ा कर रहे हैं, उन्हें अकेले में समय बिताकर बातचीत करनी चाहिए। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन साथी के साथ खुशी से व्यतीत होगा।
- दान- मक्का
- लकी रंग- नारंगी
- लकी अंक- 01
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- उधार न दें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
विवाहित जातकों को यदि अपने साथी को यात्रा पर ले जाने का वादा किया था, तो उसे पूरा करें। अन्यथा, आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। रविवार को लव रिलेशनशिप में किसी बड़े विवाद की आशंका है।
- दान- चावल
- लकी रंग- हरा
- लकी अंक- 11
- लकी दिशा- ईशान कोण
- सावधानी- कोई महंगी चीज न खरीदें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
विवाहित जातक अपने साथी के साथ प्रेम की गहराई को महसूस करेंगे और दिल की बातें करेंगे। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का रविवार को साथी से मिलने का प्लान बन सकता है।
- दान- गेहूं
- लकी रंग- चमकीला
- लकी अंक- 21
- लकी दिशा- उत्तर-पूर्व
- सावधानी- गलत संगत में फंसने से बचें।