29 जुलाई का राशिफल: जानें किस राशि के लिए है शुभ दिन
आज का राशिफल
29 जुलाई का राशिफल: आज का दिन किस राशि के लिए लाभकारी रहेगा और किसके लिए चुनौतीपूर्ण, यह जानने के लिए राशिफल पर नजर डालें। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर राशिफल का विश्लेषण किया जाता है। आइए, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
मेष राशि
किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है। अचानक धन लाभ की संभावना है। विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपने करीबी लोगों से बात करने से समाधान मिल जाएगा।
वृषभ राशि
किसी के साथ अत्यधिक घनिष्ठता रिश्तों में दरार डाल सकती है। धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आप जल्दी गुस्सा हो सकते हैं। अपने आप पर नियंत्रण रखें। व्यापार में विवाद की आशंका है। उधार दिया गया पैसा वापस न मिलने से परेशानी बढ़ सकती है।
मिथुन राशि
समय के साथ अपने व्यवहार में बदलाव लाएं और विनम्रता अपनाएं। व्यापार के विस्तार के लिए धन जुटाने में व्यस्त रहेंगे। भूमि से संबंधित विवादों के कारण चिंता हो सकती है।
कर्क राशि
आपकी बुद्धिमानी से हर कार्य में सफलता मिलेगी। निजी जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। दोस्तों के साथ यात्रा आनंददायक रहेगी। आजीविका के लिए थोड़ा प्रयास करना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष व्यक्ति से संबंध बन सकते हैं।
सिंह राशि
व्यवसाय में नई योजनाएं लाभकारी साबित होंगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह को लेकर चिंता हो सकती है। घर बदलने की संभावना है। वाहन का उपयोग सावधानी से करें।
कन्या राशि
अपनों से धोखा मिलने की आशंका है। राजनीति से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार की सहायता करनी पड़ सकती है। आजीविका के स्रोत बढ़ेंगे। पिता के साथ मतभेद के कारण तनाव हो सकता है।
तुला राशि
भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें और अपने आप पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है।
वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए आय के स्रोत बनेंगे। कर्मचारियों के कारण परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।
धनु राशि
स्वास्थ्य में सुधार होगा। भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। व्यवसाय में प्रगति होगी। भूमि-भवन से संबंधित मामले आपके पक्ष में हल होंगे। प्रशासनिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।
मकर राशि
संतान से विवाद की संभावना है। आजीविका को लेकर चिंता रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है। कारोबार विस्तार की योजना बनेगी। वाहन सुख मिल सकता है।
कुंभ राशि
अपनी बातों को हर किसी से साझा करने से नुकसान हो सकता है। सुख-सुविधा और धन पर खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी असंतुष्ट होंगे। अपनी वाकपटुता से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
मीन राशि
मित्रों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आलस्य के कारण कार्य में रुचि कम रह सकती है। आर्थिक मामले आपके पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।
महत्वपूर्ण सूचना
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। इसकी पुष्टि नहीं की जाती है।