×

31 अगस्त 2025 का प्रेम राशिफल: जानें आपकी राशि का हाल

31 अगस्त 2025 का प्रेम राशिफल आपके लिए क्या लेकर आया है? जानें इस दिन की खासियतें और अपनी राशि के अनुसार प्रेम जीवन का हाल। राधा अष्टमी और दुर्गा अष्टमी के पर्व पर विभिन्न राशियों के लिए प्रेम संबंधों में क्या बदलाव आएंगे, यह जानने के लिए पढ़ें पूरा लेख।
 

प्रेम राशिफल 31 अगस्त 2025

Love Rashifal 31 August 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 31 अगस्त 2025 को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि रहेगी। इस दिन राधा अष्टमी और दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके साथ ही सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, वैधृति योग, विष्कुम्भ योग, विष्टि करण और बव करण का निर्माण हो रहा है। शाम में 05:08 से 06:41 बजे तक राहु काल रहेगा। आइए जानते हैं राधा अष्टमी पर 12 राशियों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा।


मेष राशि

अविवाहित मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन निराशाजनक साबित हो सकता है। घर में आपके कारण विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। वहीं, विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।


वृषभ राशि

विवाह से संबंधित मामलों को आगे बढ़ाने के लिए रविवार का दिन शुभ है। उम्मीद है कि सिंगल लोगों का रिश्ता तय हो जाएगा। प्यार के मामले में विवाहित जातकों के लिए यह दिन मिलाजुला रहेगा।


मिथुन राशि

विवाहित मिथुन राशि के जातकों को दिनभर अपने जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा। परिवार के सामने आपका साथी आपका पक्ष लेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी।


कर्क राशि

प्यार के मामले में 31 अगस्त का दिन विवाहित और अविवाहित दोनों के लिए अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों के रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी, जबकि सिंगल कर्क राशि के लोगों के रिश्ते की बात किसी खास दोस्त से हो सकती है।


सिंह राशि

सिंगल सिंह राशि के जातकों को उनका पहला प्यार मिल सकता है। विवाहित जातकों के बीच चल रहे मन-मुटाव दूर होंगे और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।


कन्या राशि

सिंगल जातकों को उनका पहला प्यार मिल सकता है। विवाहित कन्या राशि के जातकों को साथी और बच्चों के साथ नोंकझोंक का सामना करना पड़ सकता है, जिससे दिन का मजा किरकिरा हो जाएगा।


तुला राशि

प्यार के मामले में विवाहित तुला राशि के जातकों के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा। हालांकि, मौसम खराब होने के कारण यात्रा का प्लान कैंसिल हो सकता है, लेकिन तनाव नहीं रहेगा।


वृश्चिक राशि

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का प्रेमी घूमने का प्लान बना सकता है। विवाहित वृश्चिक राशिवालों के लिए यह दिन कुछ मामलों में अच्छा नहीं रहेगा, जिसमें प्रेम भी शामिल है।


धनु राशि

विवाहित धनु राशि के जातकों का प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। कोई बड़ी परेशानी आपके या आपके साथी के जीवन में नहीं आएगी।


मकर राशि

सिंगल जातकों से उनके सोलमेट की मुलाकात किसी पार्टी में हो सकती है। विवाहित मकर राशि के जातक बारिश में मजा लेंगे और साथी के साथ समय बिताएंगे।


कुंभ राशि

विवाहित कुंभ राशि के जातकों को प्रेम जीवन में कुछ उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। स्थिति को गंभीर होने से पहले संभाल लें, नहीं तो साथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।


मीन राशि

मीन राशिवालों को दांपत्य जीवन में सावधान रहना होगा। आपका साथी किसी की बातों में आकर आप पर शक कर सकता है। घर का माहौल भी कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। सिंगल लोग दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।