×

प्रेम राशिफल 09 जुलाई 2025: जानें किस राशि के लिए है प्यार का दिन

09 जुलाई 2025 का प्रेम राशिफल आपके लिए खास जानकारी लेकर आया है। जानें कि किस राशि के जातकों के लिए प्यार का दिन है और किन राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ग्रहों की स्थिति और चंद्र गोचर का प्रभाव आपके रिश्तों पर क्या असर डाल सकता है, यह जानने के लिए पढ़ें पूरा राशिफल।
 

प्रेम राशिफल 09 जुलाई 2025

प्रेम राशिफल 09 जुलाई 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 09 जुलाई 2025 को सुबह 01:37 बजे तक आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा का आरंभ होगा। दोपहर में राहु काल 12:32 बजे से 02:12 बजे तक रहेगा। नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, सुबह 04:49 बजे तक मूल नक्षत्र रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा का आरंभ होगा।


गणेश जी को समर्पित बुधवार को ब्रह्म योग और इन्द्र योग का संयोग बन रहा है, साथ ही चंद्र का राशि गोचर भी हो रहा है। सुबह 03:14 बजे चंद्र देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि बुधवार को चंद्र की कृपा से आपकी प्रेम जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी या नहीं, तो पढ़ें 09 जुलाई का प्रेम राशिफल।


मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर घर में विवाद होंगे, जिसका असर बच्चों की मानसिक स्थिति पर पड़ेगा। सिंगल जातकों के लिए प्यार की दस्तक हो सकती है।



  • शुभ अंक- 14, 24

  • शुभ रंग- पीला, नीला

  • लकी दिशा- ईशान कोण

  • उपाय- हरी वस्तुओं का दान करें।

  • सावधानी- किसी का अपमान न करें।


वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

यदि आप रिश्ते में हैं, तो अपने साथी को समझने का प्रयास करें और रिश्ते को समय दें। इस समय साथी के साथ बाहर घूमने जाना अच्छा रहेगा। विवाहित जातकों का बच्चों के साथ घूमने जाने का कार्यक्रम बनेगा, जिससे जीवनसाथी के साथ समय नहीं बिता पाएंगे।



  • शुभ अंक- 01, 10

  • शुभ रंग- संतरी, नारंगी

  • लकी दिशा- अग्नि कोण

  • उपाय- सब्जियों का दान करें।

  • सावधानी- किसी अनजान व्यक्ति से झगड़ा न करें।


मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

यदि आप चाहते हैं कि बुधवार को अपने साथी से झगड़ा न हो, तो उनकी बातों को समझें और उनका सम्मान करें। इस प्रयास से रिश्ते में सुधार की उम्मीद है। सिंगल जातक घर के खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे।



  • शुभ अंक- 11, 19

  • शुभ रंग- सुनहरा, हल्का नीला

  • लकी दिशा- ईशान कोण

  • उपाय- हरे रंग के कपड़ों का दान करें।

  • सावधानी- अनजान व्यक्ति से दूर रहें।


कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

यदि आप किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो अपनी जिम्मेदारियों को समझें और रिश्ते को सुधारने का प्रयास करें। विवाहित जातकों की प्रेम जीवन में कुछ उलझनें आ सकती हैं, जिससे मूड खराब रहेगा।



  • शुभ अंक- 22, 28

  • शुभ रंग- काला, लाल

  • लकी दिशा- उत्तर-पश्चिम

  • उपाय- पानी का दान करें।

  • सावधानी- रिश्तों में शक को न पनपने दें।


सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

सिंगल जातकों को बुधवार को कोई दोस्त प्रपोज कर सकता है। लेकिन किसी भी निर्णय से पहले सोच-समझ लें। विवाहित जातकों का दिन गणेश जी और चंद्र देव की कृपा से सामान्य रहेगा।



  • शुभ अंक- 02, 20

  • शुभ रंग- सफेद, हरा

  • लकी दिशा- पश्चिम

  • उपाय- शरबत का दान करें।

  • सावधानी- रिश्तों में अहंकार न आने दें।


कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

विवाहित जातकों का जीवनसाथी और दोस्तों से झगड़ा हो सकता है। लड़ाई के दौरान कुछ ऐसी बातें कही जा सकती हैं, जिससे आपको मानसिक परेशानी होगी।



  • शुभ अंक- 12, 19

  • शुभ रंग- ग्रे, ग्रीन

  • लकी दिशा- उत्तर-दक्षिण

  • उपाय- चीनी का दान करें।

  • सावधानी- जमीन न खरीदें।


तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

हाल के दिनों में जिनका रिश्ता टूटा है, उन्हें अपने दर्द से बाहर निकलना होगा। यदि आपने खुद को नहीं संभाला, तो आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। लव रिलेशनशिप और शादीशुदा तुला राशिवालों के लिए साथी से नजदीकियां बढ़ेंगी।



  • शुभ अंक- 18, 24

  • शुभ रंग- हल्का नीला, नारंगी

  • लकी दिशा- पश्चिम

  • उपाय- नमक का दान करें।

  • सावधानी- संपत्ति का सौदा न करें।


वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

जो लोग अपने रिश्ते से खुश नहीं हैं या अकेलापन महसूस कर रहे हैं, उन्हें बुधवार को अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जाना चाहिए। पुरानी बातों को भूलकर यदि आप दोनों बात करते हैं, तो परेशानियां कम होंगी। सिंगल लोगों के लिए यह दिन खुशियों से भरा नहीं रहेगा, बल्कि किसी खास दोस्त से झगड़ा होने की संभावना है।



  • शुभ अंक- 11, 17

  • शुभ रंग- संतरी, गुलाबी

  • लकी दिशा- उत्तर-पूर्व

  • उपाय- दाल का दान करें।

  • सावधानी- निवेश करने से बचें।


धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

सच्चे प्यार का इंतजार बुधवार को भी सिंगल धनु राशिवालों का जारी रहेगा। जिनकी शादी हो चुकी है, उनके ऊपर नकारात्मकता हावी रहेगी और अकेलापन महसूस होगा। यदि आपने अपनी समस्या किसी को नहीं बताई, तो सोच-सोचकर आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है।



  • शुभ अंक- 6, 12

  • शुभ रंग- पिंक, भूरा

  • लकी दिशा- दक्षिण

  • उपाय- आटे का दान करें।

  • सावधानी- कुछ खास चीज न खरीदें।


मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

हाल के दिनों में जिन जातकों का रिश्ता टूटा है, उनके लिए घरवालों के आशीर्वाद से सगाई की तिथि तय होगी। जिनकी शादी उनके प्यार से हुई है, उनके लिए यह दिन खुशियों से भरा रहेगा। उम्मीद है कि आपका साथी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कोई खास कदम उठाएगा।



  • शुभ अंक- 2, 5

  • शुभ रंग- काला, संतरी

  • लकी दिशा- पश्चिम

  • उपाय- गंगाजल का दान करें।

  • सावधानी- अपनी वाणी पर संयम रखें।


कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव से कुंभ राशि के विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा और दूरियां कम होंगी। हालांकि इस समय यात्रा पर जाना सही नहीं रहेगा। सिंगल लोगों का दिन सामान्य रहेगा।



  • शुभ अंक- 12, 18

  • शुभ रंग- नारंगी, गुलाबी

  • लकी दिशा- पूर्व

  • उपाय- पुस्तकों का दान करें।

  • सावधानी- पश्चिम दिशा की यात्रा न करें।


मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

जो लोग अपने जीवनसाथी से नाराज हैं, उन्हें माफ करने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आप सब कुछ भूलकर एक नई शुरुआत करते हैं, तो स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं या किसी के साथ लव रिलेशनशिप में हैं, उनका समय भाई-बहनों के साथ हंसी-मजाक में व्यतीत होगा।



  • शुभ अंक- 1, 3

  • शुभ रंग- हरा, ग्रे

  • लकी दिशा- उत्तर

  • उपाय- चूड़ियों का दान करें।

  • सावधानी- किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें।