महिलाओं ने गीतों के माध्यम से पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया
उत्तराखंड में मातृशक्ति संवाद समारोह
उत्तराखंड: शनिवार को मुख्य सेवक सदन में मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित महिलाओं ने केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर आधारित एक भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया। इस गीत के माध्यम से महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति अपने विश्वास को प्रकट किया।
इस संवाद के दौरान एक महिला ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए, सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने एक मधुर गीत गाया, जिससे माहौल भावुक हो गया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी ने मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज महिला संवाद कार्यक्रम में जब मातृशक्ति ने गीत के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के प्रति अपना आभार और स्नेह व्यक्त किया, तो यह क्षण अत्यंत भावुक और हृदयस्पर्शी… pic.twitter.com/NYeNI6E9sS
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 19, 2026
महिलाओं ने ‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है, बहुत शुक्रिया है’ गीत के माध्यम से बिना ब्याज के ऋण, लखपति दीदी योजना और महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण महिलाएं लगातार सशक्त हो रही हैं। इस गीत के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
मुख्य सेवक सदन में मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही मातृशक्ति को सम्मानित कर उनके साथ संवाद किया। pic.twitter.com/QTUfxIHYa3
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 19, 2026
महिलाओं ने गीत के माध्यम से यह भी दर्शाया कि वे केवल सरकारी योजनाओं की लाभार्थी नहीं हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में सक्रिय भागीदार बनकर आगे बढ़ रही हैं।