Asia Cup 2025: WWE सुपरस्टार्स जो भारत-पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया का समर्थन करेंगे
Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला रविवार, 14 सितंबर को दुबई में आयोजित किया जाएगा। यह मैच रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, फैंस का उत्साह चरम पर होता है। इस तगड़ी राइवलरी का सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। पूरी दुनिया की नजरें इन दोनों टीमों के प्रदर्शन पर टिकी रहती हैं। आपको पता है कि कई WWE सुपरस्टार्स भी क्रिकेट के बड़े फैन हैं। कई रेसलर्स भारतीय टीम को पसंद करते हैं, और भारत-पाकिस्तान का मैच उनके लिए खास होता है। यहां हम तीन WWE सुपरस्टार्स के बारे में चर्चा करेंगे जो एशिया कप 2025 में भारत का समर्थन करेंगे।
जॉन सीना
जॉन सीना: जॉन सीना WWE के सबसे प्रसिद्ध रेसलर्स में से एक हैं और भारत में भी उनकी लोकप्रियता बहुत है। उनका भारतीय क्रिकेट से गहरा संबंध है। सीना ने कई बार इंस्टाग्राम पर भारतीय क्रिकेट के बारे में पोस्ट किया है, जिसमें विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों का जिक्र किया गया है। यह स्पष्ट है कि सीना की नजरें भी भारत-पाक मैच पर होंगी, और उनका भारतीय क्रिकेट टीम के प्रति प्यार दर्शाता है कि वह टीम इंडिया का समर्थन करेंगे। आपको बता दें कि सीना विराट कोहली के बड़े फैन हैं।
ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर: ड्रू मैकइंटायर WWE में एक प्रमुख नाम बन चुके हैं और वह क्रिकेट के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने कई बार क्रिकेट के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है। स्कॉटिश वॉरियर भारतीय क्रिकेट टीम का समर्थन करते हैं और बड़े टूर्नामेंट्स में उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। सितंबर 2023 में हैदराबाद में हुए WWE लाइव इवेंट में मैकइंटायर ने भारतीय टीम की जर्सी पहनकर एंट्री की थी। वह टी-20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव को सबसे बेहतरीन खिलाड़ी मानते हैं। इस लिहाज से, आप समझ सकते हैं कि भारत-पाक मैच में मैकइंटायर का पूरा समर्थन टीम इंडिया को होगा।
कोफी किंग्सटन
कोफी किंग्सटन: WWE स्टार कोफी किंग्सटन भी भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े फैन हैं। 2019 में इंग्लैंड में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में उन्होंने टीम इंडिया का समर्थन किया था। कोफी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने विराट कोहली और एमएस धोनी को शुभकामनाएं दी थीं। किंग्सटन अपने ग्रुप न्यू डे के साथ भारत में भी आ चुके हैं और जब भी वह मुंबई आए, उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के प्रति अपना प्यार जताया। भारत और पाकिस्तान के मैच पर कोफी की नजरें भी होंगी और वह निश्चित रूप से भारतीय टीम का समर्थन करेंगे।