IPL 2026: LSG और KKR के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला
आज का मुकाबला: LSG बनाम KKR
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 38वें मैच में आज (26 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। LSG ने लगातार चार मैचों में हार का सामना किया है और अब उनकी नजर जीत पर है। दूसरी ओर, KKR ने 7 मैचों में से केवल एक में जीत हासिल की है, जो कि पिछले मैच में मिली थी। कप्तान अजिंक्य रहाणे की कोशिश होगी कि उनकी टीम अब कोई गलती न करे।
पथिराना की वापसी से KKR को मिलेगी मजबूती
आज के मैच में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की वापसी KKR के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़ावा साबित होगी। पथिराना इस सीजन में अपना पहला मैच खेलेंगे। उन्हें रोवमन पॉवेल या टिम साइफर्ट की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। पॉवेल ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए KKR साइफर्ट को बाहर कर पथिराना को मौका दे सकती है। साइफर्ट की अनुपस्थिति में, सुनील नारायण और अजिंक्य रहाणे ओपनिंग कर सकते हैं।
LSG की स्थिति
LSG के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन बल्लेबाजों की स्थिति चिंताजनक है। कप्तान ऋषभ पंत और एडन मारक्रम ने बल्ले से निराश किया है, जबकि निकोलस पूरन हर मैच में असफल रहे हैं। LSG मारक्रम या पूरन में से किसी एक को बाहर कर मैथ्यू ब्रीट्जके को मौका दे सकती है। ब्रीट्जके पिछले मैच में इम्पैक्ट सबस्टिट्यूट के रूप में सूचीबद्ध थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। कप्तान पंत आज इस गलती को सुधारने की कोशिश करेंगे।
LSG vs KKR पिच रिपोर्ट
IPL 2026 में अब तक इकाना स्टेडियम में बल्लेबाजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। 6 पारियों में कोई भी टीम 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। मौजूदा सीजन में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 155 रहा है। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिली है, जिससे टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा है। LSG और KKR का मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर होगा, जिसमें दोहरी गति की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर लो-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। काली मिट्टी की पिच पर पेसर्स और स्पिनर्स दोनों प्रभावी साबित हो सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:
कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथिराना, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा
लखनऊ सुपर जायंट्स - मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडन मारक्रम, निकोलस पूरन/मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, दिगवेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव, मोहसिन खान