☰
×

न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, चौथे टी20 में मिली बड़ी हार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच ऑकलैंड में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने 87 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए, न्यूजीलैंड ने 259 रन बनाए, जबकि भारत 172 रन पर सिमट गई। जैकब डफी की शानदार गेंदबाजी और ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारी ने मेज़बान टीम को जीत दिलाई। जानिए इस मैच के प्रमुख क्षण और खिलाड़ियों का प्रदर्शन।
 

चौथा टी20: न्यूजीलैंड की शानदार जीत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में आयोजित हुआ। इस मुकाबले में मेज़बान न्यूजीलैंड ने 87 रन से एक बड़ी जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 259 रन का विशाल स्कोर बनाया, जबकि भारतीय टीम 20 ओवर में केवल 172 रन ही बना सकी। जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए। कप्तान मिचेल सैंटनर और मैथ्यू फिशर ने 2-2 विकेट चटकाए।


फिलिप्स और ब्रेसवेल की आतिशबाजी

ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने मध्य ओवर्स में शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को एक विशाल स्कोर तक पहुँचाया। फिलिप्स ने 49 गेंदों में 107 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 10 छक्के शामिल थे। ब्रेसवेल ने 25 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 65 रन बनाए। डैरिल मिचेल (9 गेंद में 24 रन) और फिन एलेन (17 गेंद में 31 रन) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।


भारत की बल्लेबाजी में निराशा

वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने के बाद ओपनिंग में लौटे संजू सैमसन ने चौके के साथ शुरुआत की, लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए। चोट से वापसी कर रहे ईशान किशन बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। जैकब डफी ने पहले 5 गेंदों में ही भारतीय टीम को मुश्किल में डाल दिया। अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर (11 गेंद में 22 रन) भी जल्दी आउट हो गए।


पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने 9 गेंदों में 7 रन बनाए। नीतीश कुमार रेड्डी ने 10 गेंदों में 21 रन बनाए। नमन धीर ने 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने 19वें ओवर में आउट होने से पहले 35 गेंदों में 35 रन बनाए।


स्टोरी अपडेट की जा रही है...

स्टोरी अपडेट की जा रही है...