भारत और श्रीलंका ए के बीच एशिया कप सेमीफाइनल की रोमांचक शुरुआत
भारत और श्रीलंका ए का सेमीफाइनल मुकाबला
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के पहले सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका की ए टीमों का आमना-सामना हो रहा है। यह महत्वपूर्ण मैच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। टीम में एक बदलाव किया गया है, जिसमें प्रभसिमरन सिंह की जगह तनुष कोटियान को शामिल किया गया है। पल-पल की जानकारी के लिए पढ़ते रहें।
10:22
वैभव और अभिषेक का शानदार खेल
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी में तेजी लाना शुरू कर दिया है। 5 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 46 रन हो गया है। वैभव ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए हैं, जबकि अभिषेक 13 गेंदों में 15 रन पर खेल रहे हैं।
10:09
संभलकर खेल रहे वैभव और अभिषेक
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पहले दो ओवर में संभलकर बल्लेबाजी की है। टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी विकेट के 16 रन है।
09:58
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत- ए: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, तनुष कोटियान, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान
श्रीलंका-ए: लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुश्का (विकेटकीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनिथ लियानगे, वानुजा साहन, विजयकांत वियास्कांत, रविंदु फर्नांडो, लाहिरू समरकून, गरुका संकेत
09:54
भारत की पहले बल्लेबाजी
भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया है। टीम में एक बदलाव किया गया है, जिसमें प्रभसिमरन सिंह को बाहर किया गया है और उनकी जगह तनुष कोटियान को शामिल किया गया है।