भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर टेस्ट सीरीज में बनाई बढ़त
भारत की शानदार जीत
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच गॉल में आयोजित किया गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 165 रन से शानदार जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रीलंकाई टीम ने 372 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन (19 अगस्त) 206 रन पर सिमट गई। मानव सुथार ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए, जबकि पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट चटकाए, जिससे उनका कुल विकेट हॉल 10 हो गया।
श्रीलंका की दूसरी पारी
श्रीलंकाई टीम ने पांचवें दिन अपनी दूसरी पारी 84/4 के स्कोर से शुरू की। उनका लक्ष्य केवल मैच को ड्रॉ कराना था। मेज़बान टीम ने पहले सेशन में संघर्ष दिखाया और लंच तक केवल 2 विकेट गंवाए। कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट कर भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई। प्रसिद्ध कृष्णा ने निरोशन डिकवेला को विकेट के पीछे लपक लिया। हालांकि, सोनल दिनुशा क्रीज पर स्थिर थे। पहली पारी में शतक लगाने वाले दिनुशा फिर से तिहरे अंक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन लंच के बाद वह 84 के निजी स्कोर पर सुथार का शिकार बन गए।
भारत की यादगार जीत
दिनुशा के आउट होते ही श्रीलंका की मैच ड्रॉ कराने की उम्मीदें समाप्त हो गईं। सुथार ने इसके बाद श्रीलंका के बाकी तीन विकेट महज 9 गेंदों में ही झटककर बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत को एक यादगार जीत दिलाई।
स्टोरी अपडेट की जा रही है...
स्टोरी अपडेट की जा रही है...