भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट: जुरेल की अर्धशतकीय पारी से उम्मीदें बढ़ीं
क्राइस्टचर्च टेस्ट का तीसरा दिन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 116/6 के स्कोर से आगे बढ़ते हुए खेलना शुरू किया है। ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया है, लेकिन भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 150 रन पीछे है, जिसने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव अपडेट
न्यूजीलैंड की बढ़त को कितना कम कर पाएंगे जुरेल?
01:43
न्यूजीलैंड की बढ़त को कितना कम कर पाएंगे जुरेल?
क्राइस्टचर्च में दूसरे सेशन में एक घंटे का खेल हो चुका है। इस सेशन में भारत ने अब तक 14 ओवर में 40 रन बनाए हैं। 85 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर है। वह अभी न्यूजीलैंड के स्कोर से 110 रन से पिछड़ रही है। ध्रुव जुरेल 88 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह उनका साथ दे रहे हैं। देखना होगा कि जुरेल कीवी टीम की बढ़त को कितना कम कर पाते हैं।
भारत का 9वां विकेट गिरा
01:26
भारत का 9वां विकेट गिरा
न्यूजीलैंड ने 80 ओवर पूरे होने पर देखा कि गुरनूर बराड़ स्ट्राइक पर हैं, तो तुरंत नई गेंद ले ली। कीवी टीम को इसका फायदा भी मिला है। काइल जेमीसन ने गुरनूर को क्लीन बोल्ड कर दिया है। गुरनूर ने राउंड द विकेट से डाली गई इनस्विंगर को खेलने का प्रयास नहीं किया, जो उनके स्टंप को ले उड़ी। भारत का स्कोर 227/9 हो गया है। जसप्रीत बुमराह क्रीज आए हैं।
जुरेल-बराड़ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
01:10
जुरेल-बराड़ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
ध्रुव जुरेल और गुरनूर बराड़ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। 78 ओवर के बाद भारत का स्कोर 220/8 है। जुरेल 142 गेंद में 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। बराड़ 42 गेंद में 10 पर हैं।
जुरेल पर टिकी भारत की उम्मीदें
00:56
जुरेल पर टिकी भारत की उम्मीदें
भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया अभी भी न्यूजीलैंड की पहली पारी के स्कोर से 148 रन से पीछे हैं। 56 रन बनाकर खेल रहे ध्रुव जुरेल पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।