×

भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा: टी20 सीरीज का कार्यक्रम घोषित

भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा करने जा रही है, जिसमें तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने इस सीरीज का कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसमें पहला मैच 23 जुलाई को हरारे में होगा। जानें इस दौरे की सभी महत्वपूर्ण तारीखें और जानकारी।
 

भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा


नई दिल्ली: वर्तमान में सभी खिलाड़ी आईपीएल में अपने प्रदर्शन को चमकाने में लगे हुए हैं, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम को कई देशों का दौरा करना है। इस दौरे की तैयारी भारतीय टीम ने पहले से ही शुरू कर दी है। इस बीच, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इसके लिए बीसीसीआई ने बुधवार को सीरीज का कार्यक्रम जारी किया है। यह सीरीज 23 जुलाई से शुरू होगी।




IND vs ZIM टी20 सीरीज का कार्यक्रम


पहला T20I मैच: 23 जुलाई, हरारे
दूसरा T20I मैच: 25 जुलाई, हरारे
तीसरा T20I मैच: 26 जुलाई, हरारे


खबर अभी बढ़ाई जा रही है....