IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला
IPL 2026 में दिल्ली और पंजाब का मुकाबला
नई दिल्ली: IPL 2026 का रोमांच बढ़ता जा रहा है, और टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जी-जान से मेहनत कर रही हैं। आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच एक महत्वपूर्ण मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। पंजाब किंग्स, जो अब तक अजेय रही है, इस मैच को जीतने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में संघर्ष कर रही है। अंकतालिका में छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली अब फॉर्म में वापसी की कोशिश कर रही है ताकि वह पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधार सके। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स के विजयी क्रम को रोक पाएगी। साथ ही, फैंस इस रोमांचक मैच का आनंद कब और कहां ले सकते हैं, यह भी जानना चाहेंगे।
DC vs PBKS के बीच मैच की जानकारी
DC vs PBKS का मैच कहां होगा?
DC vs PBKS का IPL 2026 मैच गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
DC vs PBKS का मैच कब होगा?
DC vs PBKS का मुकाबला 25 अप्रैल को होगा।
DC vs PBKS का मैच कब शुरू होगा?
यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 03:30 बजे शुरू होगा।
DC vs PBKS का टॉस कब होगा?
टॉस भारतीय समयानुसार शाम 03:00 बजे होगा।
DC vs PBKS का मैच किस चैनल पर दिखाया जाएगा?
यह मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।
DC vs PBKS की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
DC vs PBKS का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
DC और PBKS की टीमों की जानकारी
DC स्क्वाड
DC: अक्षर पटेल (कप्तान), पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुशमंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी
PBKS स्क्वाड
PBKS: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैश्यक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, अज़मतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निशाद, प्रवीण दुबे