दलीप ट्रॉफी 2026: भारतीय घरेलू क्रिकेट का नया सीजन शुरू
दलीप ट्रॉफी का आगाज
भारतीय घरेलू क्रिकेट का 2026-27 सीजन दलीप ट्रॉफी के साथ प्रारंभ होने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू होगा, जबकि फाइनल मैच 6 से 10 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। सभी मुकाबले बेंगलुरु में स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में होंगे.
युवा सितारे और अनुभवी खिलाड़ी
इस बार दलीप ट्रॉफी में युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा, ईशान किशन, मोहम्मद शमी, ऋतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह जैसे कई प्रमुख खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे.
दलीप ट्रॉफी 2026 का फॉर्मेट
यह टूर्नामेंट एक बार फिर जोनल फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों की छह टीमें शामिल होंगी। कुल 5 मैच खेले जाएंगे। पहले राउंड में ईस्ट जोन का मुकाबला नॉर्थ-ईस्ट जोन से होगा, जबकि नॉर्थ जोन की टीम वेस्ट जोन के खिलाफ खेलेगी। पिछले साल की विजेता सेंट्रल जोन को बाय मिला है, जिससे वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी. रनर-अप साउथ जोन की टीम भी सीधे सेमीफाइनल में खेलेगी.
कप्तान की सूची
ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन करेंगे, जबकि सेंट्रल जोन का नेतृत्व रजत पाटीदार करेंगे। वेस्ट जोन की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे, और नॉर्थ जोन का कप्तान जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर कन्हैया वधावन हैं. नॉर्थ-ईस्ट जोन ने अभी तक अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है.
दलीप ट्रॉफी 2026 का शेड्यूल
- मैच 1 - ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ-ईस्ट जोन, 23-26 अगस्त, सुबह 9:30 बजे से, CoE ग्राउंड 2
- मैच 2 - नॉर्थ जोन बनाम वेस्ट जोन, 23-26 अगस्त, सुबह 9:30 बजे से, CoE ग्राउंड 1
- सेमीफाइनल 1 - सेंट्रल जोन बनाम TBC, 30 अगस्त-2 सितंबर, सुबह 9:30 बजे से, CoE ग्राउंड 1
- सेमीफाइनल 2 - साउथ जोन बनाम TBC, 30 अगस्त-2 सितंबर, सुबह 9:30 बजे से, CoE ग्राउंड 2
- फाइनल - TBC बनाम TBC, 6-10 सितंबर, सुबह 9:30 बजे से, CoE ग्राउंड 1
टीमों की सूची
सेंट्रल जोन: रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भुटे.
साउथ जोन: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, कोडिमेला हिमातेजा, रविचंद्रन स्मरण, एन जगदीशन, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, वी कावरप्पा, अमन खान, एमडी निधिश.
ईस्ट जोन: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जयसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास, अभिजीत सरकार.
वेस्ट जोन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), शिवालिक शर्मा, मुशीर खान, सरफराज खान, जयमीत पटेल, सिद्धार्थ देसाई, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, अतीत सेठ (बड़ौदा), मुकेश चौधरी.
नॉर्थ जोन: कन्हैया वधावन(कप्तान), आयुष बदोनी (उप-कप्तान), सनत सांगवान, कामरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कम्बोज, युधवीर सिंह और निखिल कश्यप.
नॉर्थ-ईस्ट जोन: तेची नेरी, रॉबिन लिंबू, बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजाम, इमलीवाती लेम्तुर, किशन लिंडोह, जोसेफ लाल थानखुमा, अर्पित सुभाष, प्रियोजीत के, रोनाल्ड मेइतेई, आकाश कुमार चौधरी, वीनो जी झिमोमी, लालरेम्पुइया, जोनाथन रोंगसेन, जोतिन सिंह फिरोइजाम, आशीष थापा.