KKR ने IPL 2026 के लिए नया स्क्वॉड और कप्तान की घोषणा की
कोलकाता नाइट राइडर्स का नया स्क्वॉड
KKR : इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे बड़ी लीग के बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स अब आगामी लीग मुकाबलों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जहां इस सीजन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता, वहीं KKR ने अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन किया।
कोलकाता ने इस सीजन में अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया था, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। अब, IPL 2026 से पहले, KKR ने महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नए कप्तान और स्क्वाड की घोषणा की है। आइए जानते हैं इस नए स्क्वाड में कौन-कौन शामिल है।
कप्तान के रूप में पोलार्ड की नियुक्ति
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में कप्तान बदलकर अजिंक्य रहाणे को कमान सौंपी थी, लेकिन अब उन्होंने CPL (कैरेबियन प्रीमियर लीग) के लिए नए कप्तान की घोषणा की है। KKR ने वेस्ट इंडीज के प्रसिद्ध खिलाड़ी किरोन पोलार्ड को कप्तान नियुक्त किया है। इससे पहले भी पोलार्ड ने इस टीम की कप्तानी की थी, जबकि ब्रावो अब हेड कोच की भूमिका में रहेंगे।
टीम स्क्वाड में शामिल खिलाड़ी
KKR की फ्रेंचाइजी त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने CPL 2025 के लिए कई प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। इसमें किरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, और सुनील नरेन जैसे दिग्गज शामिल हैं। सुनील नरेन और आंद्रे रसेल दोनों ही IPL में KKR का हिस्सा हैं।
इसके अलावा, IPL 2025 में लखनऊ के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले निकोलस पूरन को भी टीम में शामिल किया गया है। डैरेन ब्रावो को भी टीम में जगह मिली है।
CPL के लिए KKR का स्क्वाड
किरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, निकोलस पूरन, एलेक्स हेल्स, अकील होसेन, मोहम्मद आमिर, कॉलिन मुनरो, उस्मान तारिक, अली खान, डैरेन ब्रावो, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, टेरेंस हिंड्स, मैकेनी क्लार्क, जोशुआ दा सिल्वा, नाथन एडवर्ड।