SRH Vs DC: अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी से हैदराबाद ने दिल्ली को 243 का लक्ष्य दिया
नीतीश राणा की शानदार हाफ सेंचुरी
SRH Vs DC, नई दिल्ली: अभिषेक शर्मा की शानदार शतकीय पारी के चलते सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 243 रन का लक्ष्य दिया। दिल्ली ने 10.1 ओवर में 3 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं।
समीर रिजवी और डेविड मिलर क्रीज पर मौजूद हैं। नीतीश राणा ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है, यह उनकी आईपीएल में 21वीं फिफ्टी है। केएल राहुल ने 37 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें साकिब हुसैन ने कैच किया। पाथुम निसांका (8 रन) को दिलशान मदुशंका ने आउट किया।
अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी
अभिषेक शर्मा ने 10 चौके और 10 छक्के लगाए
उप्पल स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। SRH ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने नाबाद 135 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 68 गेंदों में 10 चौके और 10 छक्के लगाए।
हेनरिक क्लासन ने भी नाबाद 37 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 66 रन की नाबाद साझेदारी की। अभिषेक के अलावा ट्रैविस हेड ने 37 और ईशान किशन ने 25 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया और एक बल्लेबाज रनआउट हुआ।