अज़मतुल्लाह उमरज़ई को आईसीसी कोड का उल्लंघन करने पर फटकार
अफ़गानिस्तान के ऑलराउंडर पर कार्रवाई
अफ़गानिस्तान के ऑलराउंडर, अज़मतुल्लाह उमरज़ई को शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ़ दूसरे वनडे में आईसीसी के कोड ऑफ़ कंडक्ट के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए फटकार मिली।
उन्हें आईसीसी कोड ऑफ़ कंडक्ट के आर्टिकल 2.8 का दोषी पाया गया, जो खिलाड़ियों और उनके सपोर्ट स्टाफ़ द्वारा अंपायर के निर्णय पर नाराज़गी प्रकट करने से संबंधित है।
अज़मतुल्लाह के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है, जो कि उनके लिए पिछले 24 महीनों में पहली गलती है। यह घटना अफ़गानिस्तान की पारी के 41वें ओवर में हुई, जब उन्होंने आउट दिए जाने के बाद क्रीज़ पर काफी देर तक रुककर अपने फैसले पर नाराज़गी दिखाई।
उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली और एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ़ मैच रेफ़री के डीन कॉस्कर द्वारा दी गई सज़ा को भी मान लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। चार्ज लगाने वाले ऑन-फील्ड अंपायर गैरेथ मॉरिसन और रोली ब्लैक, थर्ड अंपायर जॉनी कैनेडी और फोर्थ अंपायर जॉर्ज ब्रॉली थे।
लेवल 1 के उल्लंघन पर सज़ा में आधिकारिक फटकार, खिलाड़ी की मैच फ़ीस का 50 प्रतिशत जुर्माना, और एक या दो डिमेरिट पॉइंट्स शामिल हो सकते हैं।