टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी
भारतीय खिलाड़ियों का टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक
टी20 क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन: टी20 क्रिकेट में हर दिन नए रिकॉर्ड बनते हैं। इस फॉर्मेट की खासियत यह है कि खिलाड़ी खुलकर खेलते हैं। बल्लेबाज नए शॉट्स का प्रयोग करते हैं, जबकि गेंदबाज भी नए तरीके अपनाते हैं। इस फॉर्मेट को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, क्योंकि उन पर क्रीज पर टिकने का दबाव नहीं होता है और वे पहली गेंद से ही आक्रमण करने की कोशिश करते हैं।
क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गजों ने टी20 क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। भारत की ओर से रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना और एमएस धोनी ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और अब हर देश में इसकी फ्रेंचाइजी लीग शुरू हो चुकी हैं, जैसे भारत में आईपीएल, ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश, और पाकिस्तान में PSL।
टी20 फॉर्मेट में शतकों की बात करें तो क्रिस गेल सबसे आगे हैं, जिन्होंने 22 शतक बनाए हैं। वहीं, भारत की ओर से विराट कोहली के नाम 8 शतक हैं। लेकिन दोहरे शतक लगाने के मामले में केवल 4 खिलाड़ी हैं, जिनमें से 3 भारतीय हैं। इस लेख में हम उन 3 भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे जिन्होंने टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है।
टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी
1. सागर कुलकर्णी
टी20 क्रिकेट में पहला दोहरा शतक एक भारतीय खिलाड़ी ने बनाया था। 2008 में सागर कुलकर्णी ने एक अद्भुत पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 56 गेंदों पर 219 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 23 चौके और 18 छक्के लगाए। सागर कुलकर्णी ने अपनी क्रिकेट सिंगापुर के लिए खेली है।
टी20 क्रिकेट में एक और भारतीय बल्लेबाज के बल्ले से दोहरा शतक देखने के लिए फैंस को 13 साल का इंतजार करना पड़ा। 2021 में सुबोध भाटी ने एक क्लब मैच में 79 गेंदों पर नाबाद 205 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। इस पारी में उन्होंने 17 छक्के और 17 चौके लगाए।
3. प्रिंस अलपत
प्रिंस अलपत का नाम कई फैंस के लिए अनजान हो सकता है, लेकिन जो केरला के टी20 क्रिकेट को फॉलो करते हैं, वे उन्हें अच्छी तरह जानते हैं। अलपत ने 2024 में टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया। उन्होंने त्रिशूर जिला 'बी' डिवीजन लीग में 73 गेंदों पर 200 रन बनाए, जिसमें 23 चौके और 15 छक्के शामिल थे।