बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैचों के लिए श्रीलंका टीम की घोषणा
बांग्लादेश ओडीआई सीरीज के लिए टीम का ऐलान
इस ओडीआई सीरीज के लिए कुल 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें एक खिलाड़ी को लंबे समय बाद टीम में शामिल किया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।
Bangladesh ODI Series के लिए किया गया टीम का ऐलान
श्रीलंका की टीम की घोषणा
श्रीलंका की टीम की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी चरिथ असलंका को सौंपी गई है। इसके अलावा, विकेटकीपर बल्लेबाज सदिरा समरविक्रमा को भी टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने अपना आखिरी मैच 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
मुंबई इंडियंस के 2 खिलाड़ियों को मिली जगह
श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम में मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें चरिथ असलंका और दिलशान मधुशंका शामिल हैं। असलंका आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे, जबकि मधुशंका को 2024 में टीम में शामिल किया गया था।
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 02 जुलाई, बुधवार, कोलंबो
दूसरा वनडे: 05 जुलाई, शनिवार, कोलंबो
तीसरा वनडे: 08 जुलाई, मंगलवार, पल्लेकेले
दोनों टीमों का स्क्वाड
श्रीलंका का स्क्वाड: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, निशान मदुश्का, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, दिलशान मधुशंका, असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा और मिलन रथनायके (फिटनेस पर सवाल)।
बांग्लादेश का स्क्वाड: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद नईम, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, लिटन दास, जेकर अली, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन और हसन महमूद।