ब्रेंडन टेलर ने सचिन तेंदुलकर का वनडे करियर रिकॉर्ड तोड़ा
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा
नई दिल्ली. क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का एक और विश्व रिकॉर्ड अब टूट चुका है। जिम्बाब्वे के अनुभवी क्रिकेटर ब्रेंडन टेलर ने इस उपलब्धि को हासिल किया है। 15 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में टेलर ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
इस मैच में टेलर ने सचिन तेंदुलकर का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वह पुरुष वनडे क्रिकेट में सबसे लंबे करियर वाले खिलाड़ी बन गए हैं। टेलर का वनडे करियर अब 22 साल और 148 दिन का हो गया है, जो कि तेंदुलकर के रिकॉर्ड से 57 दिन अधिक है। टेलर ने 20 अप्रैल 2004 को श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी।
टेलर ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा
जिम्बाब्वे के लिए दो दशकों से अधिक समय तक खेलते हुए, टेलर ने 2000 के दशक में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपनी प्रतिभा और विरोधी गेंदबाजों का सामना करते हुए टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरे। उनके वनडे करियर में अब तक 207 मैचों में 6704 से अधिक रन बने हैं, जिसमें 11 शतक शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां उन्होंने 37 टेस्ट मैचों में 2420 रन बनाए हैं।
सबसे लंबे ODI करियर
| खिलाड़ी | देश | डेब्यू का साल | आखिरी मैच | करियर अवधि | मैच |
|---|---|---|---|---|---|
| ब्रेंडन टेलर | जिम्बाब्वे | 20 अप्रैल 2004 | 15 सितंबर 2026* | 22 साल 148 दिन* | 208* |
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 18 दिसंबर 1989 | 18 मार्च 2012 | 22 साल 91 दिन | 463 |
| सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 26 दिसंबर 1989 | 28 जून 2011 | 21 साल 184 दिन | 445 |
| जावेद मियांदाद | पाकिस्तान | 11 जून 1975 | 9 मार्च 1996 | 20 साल 272 दिन | 233 |
| सीन विलियम्स | जिम्बाब्वे | 25 फरवरी 2005 | 31 अगस्त 2025 | 20 साल 187 दिन | 164 |
| क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 11 सितंबर 1999 | 14 अगस्त 2019 | 19 साल 337 दिन | 301 |
* 15 सितंबर 2026 के मैच के बाद का अपडेटेड आंकड़ा।
हालांकि, टेलर का करियर सचिन से लंबा है, लेकिन वह लगातार टीम का हिस्सा नहीं रहे। उन्होंने 2005 में संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन पिछले साल उन्होंने फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। सचिन ने अपने करियर में हर साल औसतन लगभग 21 वनडे खेले, जबकि टेलर का औसत 10 से भी कम रहा। टेलर ने पिछली बार अगस्त 2025 में श्रीलंका के खिलाफ हरारे में वनडे खेला था।