×

भारत और श्रीलंका में होने वाले T20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड आज घोषित किया गया। मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने सूर्यकुमार यादव पर भरोसा जताते हुए टीम की घोषणा की। जानें कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं और इस बार टीम की रणनीति क्या होगी।
 

टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित


भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में अगले वर्ष टी20 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है। इस संबंध में आज मुख्य चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा की। इसके लिए BCCI ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव उपस्थित थे।


अजित अगरकर ने एक बार फिर सूर्यकुमार यादव पर विश्वास जताया है। टीम इंडिया एक बार फिर से सूर्या की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 में विजय प्राप्त करने के लिए तैयार है।


T20 WC 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड


टीम में शामिल खिलाड़ी हैं: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, और ईशान किशन (विकेटकीपर)।