भारत के बसंत मेघवाल ने U20 चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल
भारत के युवा हाई जंप खिलाड़ी की ऐतिहासिक उपलब्धि
भारत के उभरते हाई जंप एथलीट बसंत कुमार मेघवाल ने वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2.21 मीटर की ऊंचाई पार कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह भारत के लिए इस जूनियर ग्लोबल चैंपियनशिप में पहला रजत पदक है।
बसंत की 2.21 मीटर की छलांग
बसंत ने फाइनल में 2.21 मीटर की ऊंचाई को पार कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराया। उन्होंने 2.06 मीटर से शुरुआत की, जिसे पहले प्रयास में पार किया। इसके बाद 2.12 मीटर की ऊंचाई पार करने में उन्हें दो प्रयास लगे। 2.17 मीटर उन्होंने पहले प्रयास में ही पार कर लिया। 2.21 मीटर पर उनका पहला प्रयास सफल नहीं रहा, लेकिन उन्होंने दूसरे प्रयास में इसे पार कर मेडल की दौड़ में मजबूती से कदम रखा।
काउंटबैक से तय हुआ मेडल
🚨 Watch Basant win SILVER for India at World U20!!!
— nnis Sports (@nnis_sports) August 9, 2026
🥇 🇩🇿 Younes Ayachi – Gold
🥈 🇮🇳 Basant – Silver
🥉 🇺🇸 Otis Poole – Bronze
All three medal-winning athletes cleared the same height of 2.21m in High Jump.
The medals were therefore decided on countback, based on the number… pic.twitter.com/lYsbXwhjk5
फाइनल में बसंत के साथ अल्जीरिया के यूनिस अयाची और ग्रेट ब्रिटेन के ओटिस पूल ने भी 2.21 मीटर की ऊंचाई पार की। तीनों खिलाड़ियों के बीच अंतर तय करने के लिए काउंटबैक का सहारा लिया गया। अयाची ने इसे पहले प्रयास में पार किया, जबकि बसंत ने इसे दूसरे प्रयास में हासिल किया, जिससे उन्हें सिल्वर मिला।
भारत के लिए एक और रजत पदक
🇮🇳🥈 Some dreams you can't measure in metres.
— Athletics Federation of India (@afiindia) August 9, 2026
At 2.21m, a young man from India reached higher than almost anyone in the world — and touched something bigger than a bar. Basant. Silver. World U20 Champion medallist. 🥈
Every missed jump he shrugged off. Every height he answered.… pic.twitter.com/uAWv0EpkXL
बसंत की इस जीत से भारत के पदकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे पहले आशीष यादव ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता था। अब बसंत ने हाई जंप में रजत जीतकर भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।