☰
×

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप

भारत ने एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य रायचंदानी की शानदार पारियों के साथ-साथ मोहित उल्वा की नाबाद पारी ने टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। जानें इस मैच की पूरी कहानी और महत्वपूर्ण पल।
 

भारत की रोमांचक जीत

अल अमेरत - एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से पराजित किया। पाकिस्तान द्वारा दिए गए 338 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने अंतिम गेंद पर 9 विकेट खोकर हासिल किया।


भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने पहले विकेट के लिए 17.4 ओवर में 95 रन जोड़े। आर्यवीर ने 61 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें 9 चौके शामिल थे। वहीं, लक्ष्य ने 101 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 80 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वीके विनीत 24 रन बनाकर आउट हुए।


अर्जुन राजपूत 16 रन और यशवर्धन चौहान 9 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ ने 12 गेंदों में 19 रन बनाए। आर्यन सावसानी भी 9 रन बनाकर चलते बने। काव्या पटेल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। हालांकि, मनाल चौहान और मोहित उल्वा ने 9वें विकेट के लिए 35 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी की। मनाल ने 48वें ओवर में 32 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए।


मनाल के आउट होने के बाद भी मोहित ने क्रीज पर डटे रहकर 26 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मोहित ने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। भारतीय टीम को आखिरी गेंद पर 3 रनों की जरूरत थी, लेकिन मोहित ने चौका लगाकर टीम को यादगार जीत दिलाई। पाकिस्तान की ओर से रिजवानुल्लाह ने 53 रन देकर 3 विकेट लिए।


इससे पहले, पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए। हयाम खान और उस्मान खान ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 62 रन जोड़े। हयाम ने 23 गेंदों में 21 रन बनाए। उस्मान ने अब्दुल कादिर के साथ मिलकर 135 रनों की साझेदारी की। अब्दुल ने 54 गेंदों में 80 रन बनाए, जबकि उस्मान ने 111 गेंदों में 107 रन बनाकर शतक लगाया।


कप्तान फरहान यूसुफ ने भी 60 गेंदों में 63 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर एक समय 4 विकेट पर 299 रन था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी छह ओवरों में शानदार वापसी की। काव्या पटेल ने 10 ओवर में 68 रन देकर 4 विकेट लिए। चिगुरुपति वेंकट ने 40 रन देकर 3 विकेट झटके।