मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों 2026 में रचा इतिहास, जीता सिल्वर मेडल
Asian Games 2026 में मीराबाई चानू का ऐतिहासिक प्रदर्शन
Asian Games 2026 : जापान में एशियाई खेलों के चौथे दिन, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर एक नया इतिहास रच दिया। मीराबाई चानू, वेटलिफ्टिंग में 28 वर्षों के बाद सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इससे पहले, कर्णम मल्लेश्वरी ने 1998 के बैंकॉक एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था और वह सिडनी ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भी रही हैं।
49 किलो वर्ग में मीराबाई का प्रदर्शन
मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम वजन उठाया। उनके दोनों प्रयासों का कुल स्कोर 198 किलोग्राम रहा।
इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल उत्तर कोरिया की री सॉन्ग गम ने जीता, जिन्होंने कुल 215 किलोग्राम वजन उठाया और मीराबाई से 17 किलोग्राम अधिक वजन उठाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। रिपोर्टों के अनुसार, री सॉन्ग गम ने इस दौरान नए रिकॉर्ड भी बनाए।