मुंबई इंडियंस ने 13 साल का सूखा तोड़कर आईपीएल 2026 की शुरुआत की
आईपीएल 2026 का पहला मैच: मुंबई ने कोलकाता को हराया
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की
MI vs KKR Live Score: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक, मुंबई इंडियंस ने रविवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। इस जीत के साथ, मुंबई ने 13 साल पुरानी एक मिथ को तोड़ दिया है। आखिरी बार 2012 में मुंबई ने आईपीएल सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी।
रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में, कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। जवाब में, मुंबई ने रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की शानदार पारियों के सहारे 19.1 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाकर मैच जीत लिया।
रोहित और रिकेल्टन की साझेदारी
रोहित शर्मा (78) और रेयान रिकेल्टन (81) की बेहतरीन पारियों के चलते मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराया। इस जीत के साथ, मुंबई ने 13 साल से चल रहे हार के सिलसिले को समाप्त किया।
अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से केकेआर ने 220 रन बनाए। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या को एक सफलता मिली।
केकेआर ने दिया 221 रन का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने मुंबई को 221 रन का लक्ष्य दिया। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। केकेआर के फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 69 रन जोड़े। एलन ने 17 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाए।