रोहित शर्मा का 39वां जन्मदिन: क्रिकेट के दिग्गज के रिकॉर्ड और करियर की झलक
रोहित शर्मा का जन्मदिन
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए अप्रैल का महीना विशेष महत्व रखता है। इस महीने में दो महान क्रिकेटरों का जन्मदिन आता है। पहले, 24 अप्रैल को क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन होता है, और फिर 30 अप्रैल को हिटमैन रोहित शर्मा का। इस वर्ष, रोहित गुरुवार को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 30 अप्रैल 1987 को हुआ था।
इस खास मौके पर, हिटमैन को प्रशंसकों और क्रिकेट जगत से सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। उन्हें भारत के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक और एक सफल कप्तान के रूप में व्यापक रूप से सराहा जाता है। रोहित ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें फैंस कभी नहीं भूल सकते। आज हम उनके कुछ प्रमुख रिकॉर्ड्स पर चर्चा करेंगे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण
2007 में किया रखा था इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम
भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 23 जून, 2007 को बेलफास्ट में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा। अपने डेब्यू के बाद से, उन्होंने कई प्रारूपों में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। 2007 में, रोहित ने वनडे और टी20 प्रारूप में पदार्पण किया, जबकि 2013 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा।
अब रोहित केवल 50 ओवर के प्रारूप में सक्रिय हैं। उन्होंने 2024 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद इस प्रारूप को अलविदा कह दिया था। इसके बाद, पिछले साल उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया।
रोहित शर्मा के प्रमुख रिकॉर्ड्स
रोहित के अहम रिकॉर्ड्स
- रोहित ने T20I मैचों में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक (पांच) बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
- 2024 में, रोहित 150 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने।
- "हिटमैन" के नाम 50 ओवर के मैच में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (264) का रिकॉर्ड भी है।
- रोहित ने वनडे में सबसे ज्यादा दोहरे शतकों का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उन्होंने तीन दोहरा शतक लगाया है।
- रोहित ने एक ही विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक जड़े थे। उन्होंने World Cup 2019 में 9 पारियों में 5 शतक जड़े थे।
- भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी के बाद सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले सफल कप्तान हैं।
रोहित शर्मा का करियर
करियर के अंतिम पड़ाव पर रोहित शर्मा
अब रोहित शर्मा अपने करियर के अंतिम चरण में हैं। 39 वर्षीय रोहित अब केवल वनडे प्रारूप में खेलते हैं। उन्होंने अन्य दो प्रारूपों को अलविदा कह दिया है। उनकी नजर अब आगामी आईसीसी टूर्नामेंट वनडे विश्व कप पर है।
वह इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित उस विश्व कप का हिस्सा बनते हैं, क्योंकि टूर्नामेंट के दौरान वह 40 साल के हो जाएंगे।