रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का नया अध्याय शुरू
रोहित शर्मा की वापसी
मुंबई. इंडियन प्रीमियर लीग में पांच बार खिताब जीतने वाले रोहित शर्मा एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। 27 नवंबर, शुक्रवार को इस बात की घोषणा की गई। रोहित शर्मा IPL 2027 सीजन में टीम का नेतृत्व करेंगे। फ्रेंचाइजी अपने 20वें ऐतिहासिक सीजन का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। रोहित शर्मा, जो टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, फिर से ब्लू एंड गोल्ड टीम की अगुवाई करेंगे।
कप्तान का स्थान
टीम के पूर्व कप्तान हार्दिक पंड्या को पंजाब किंग्स में ट्रेड किए जाने के बाद उनकी जगह खाली हो गई थी। ऐसे में टीम प्रबंधन ने रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाने का निर्णय लिया। पिछले कुछ सीज़नों में टीम का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा था। पिछले सीज़न में खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या को रिलीज करने की चर्चा भी चल रही थी।
रोहित शर्मा का सफर
The story 𝗼𝗳 𝗖𝗮𝗽𝘁𝗮𝗶𝗻 𝗥𝗼𝗵𝗶𝘁 𝗦𝗵𝗮𝗿𝗺𝗮 is far from over
The 5⃣-time title-winning skipper is back at the helm for @mipaltan for #TATAIPL 2027
@ImRo45 https://t.co/tMeaaXVyU2
— IndianPremierLeague (@IPL) November 27, 2026
रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के साथ सफर बेहद खास रहा है। 2011 में फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद से वह टीम की कई बड़ी उपलब्धियों का हिस्सा रहे हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच IPL खिताब जीते हैं।
नीता अंबानी का बयान
नीता एम. अंबानी ने क्या कहा?
मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता एम. अंबानी ने कहा, "हमने 2011 में रोहित के लिए बोली लगाई थी और उसी पल से वह मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बन गए। मुझे आज भी वह युवा रोहित याद हैं, जो हमारी टीम से जुड़े थे। उन्हें पिछले कई सालों में एक क्रिकेटर, चैंपियन और लीडर रूप में आगे बढ़ते देखना हमारे लिए बेहद खुशी और सौभाग्य की बात रही है।"