विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला
मुंबई - आईपीएल 2026 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना रविवार को मुंबई इंडियंस से हुआ। वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिस गेल का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तोड़ दिया।
टॉस हारने के बाद आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की, जहां फिल साल्ट और विराट कोहली ने मिलकर बेहतरीन शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 120 रन जोड़े। इस साझेदारी के साथ कोहली ने टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने साल्ट के साथ मिलकर 47वीं बार शतकीय साझेदारी निभाई, जबकि गेल ने 46 बार ऐसा किया था। बाबर आजम भी इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
साल्ट और कोहली की 120 रनों की साझेदारी आईपीएल में आरसीबी के लिए पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। आरसीबी की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड फाफ डू प्लेसिस और कोहली के नाम है, जिन्होंने 2023 में 148 रनों की साझेदारी की थी। साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन बनाते हुए 216 के स्ट्राइक रेट से खेला, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे।
इस मैच के लिए आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। जोश हेजलवुड को पिछले मैच में 4 ओवर में 44 रन देने के बाद बाहर किया गया है और उनकी जगह जैकब डफी को शामिल किया गया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी दो बदलाव किए हैं। मिचेल सैंटनर अल्लाह गजनफर की जगह लौट आए हैं, जबकि दीपक चाहर की जगह मंयक मारकंडे को टीम में शामिल किया गया है।