वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के कप्तान बनने का रिकॉर्ड बनाया
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। बिहार के समस्तीपुर से ताल्लुक रखने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कप्तानी करते हुए एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने महज 15 साल और 232 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।
यह कारनामा उन्होंने शनिवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ एलीट ग्रुप-बी के पहले मैच में किया। टॉस जीतकर उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और इस तरह से उन्होंने रिकॉर्ड बना डाला।
पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के कप्तान
पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के कप्तान
| खिलाड़ी | देश | टीम | उम्र | किसके खिलाफ | मैदान | तारीख |
|---|---|---|---|---|---|---|
| वैभव सूर्यवंशी | भारत | बिहार | 15 साल, 232 दिन | सौराष्ट्र | इंदौर | 14 नवंबर 2026 |
| जैक वुकुसिक | क्रोएशिया | क्रोएशिया | 17 साल, 311 दिन | साइप्रस | जगरैब | 7 अगस्त 2025 |
| तैमूर अली | पाकिस्तान | क्वेटा बियर्स | 17 साल, 358 दिन | फैसलाबाद वॉल्व्स | लाहौर | 25 मई 2009 |
| लक्ष्य बकरानिया | तंजानिया | तंजानिया | 18 साल, 5 दिन | केन्या | हरारे | 4 अक्टूबर 2025 |
| नोमान अमजद | फ्रांस | फ्रांस | 18 साल, 24 दिन | चेक गणराज्य | केरावा | 24 जुलाई 2022 |
| जॉर्ज वैन हीर्डन | दक्षिण अफ्रीका | दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 | 18 साल, 27 दिन | ईस्टर्न्स | ब्लूमफोन्टेन | 8 अक्टूबर 2021 |
| महिपाल लोमरोर | भारत | राजस्थान | 18 साल, 67 दिन | झारखंड | कोलकाता | 22 जनवरी 2018 |
इससे पहले, जैक वुकुसिक के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 7 अगस्त 2025 को साइप्रस के खिलाफ 17 साल और 311 दिन की उम्र में कप्तानी की थी।
भारत के सबसे युवा टी20 कप्तान
पुरुष टी20 मैचों में कप्तानी करने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी
| खिलाड़ी | टीम | उम्र | किसके खिलाफ | मैदान | तारीख |
|---|---|---|---|---|---|
| वैभव सूर्यवंशी | बिहार | 15 साल, 232 दिन | सौराष्ट्र | इंदौर | 14 नवंबर 2026 |
| महिपाल लोमरोर | राजस्थान | 18 साल, 67 दिन | झारखंड | कोलकाता | 22 जनवरी 2018 |
| रियान पराग | असम | 19 साल, 67 दिन | बंगाल | कोलकाता | 16 जनवरी 2021 |
| रोहित मोटवानी | महाराष्ट्र | 19 साल, 90 दिन | मध्य प्रदेश | इंदौर | 13 मार्च 2010 |
| निखिल पराडकर | महाराष्ट्र | 19 साल, 195 दिन | बड़ौदा | मुंबई (WS) | 7 अप्रैल 2007 |
| अहमद इमरान | केरल | 19 साल, 200 दिन | असम | लखनऊ | 8 दिसंबर 2025 |
| सौरभ तिवारी | झारखंड | 19 साल, 294 दिन | त्रिपुरा | धनबाद | 20 अक्टूबर 2009 |
महिपाल लोमरोर के पास पहले यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 22 जनवरी 2018 को झारखंड के खिलाफ कप्तानी की थी।
बिहार और सौराष्ट्र की प्लेइंग-11
बिहार की टीम में शामिल खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), अलोक कुमार, आयुष लोहारुका, अल्तमिश अशरफ (विकेटकीपर), पृथ्वी राज, सूरज कश्यप, मयंक कुमार, रघुवेंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, हिमांशु सिंह और मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।
सौराष्ट्र की टीम में शामिल खिलाड़ी: विश्वराज जडेजा, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), प्रेरक मांकड़, रुचित अहीर, सम्मार गज्जर, हरवंश पंगालिया, चेतन सकारिया, पार्थ भुट, जयदेव उनादकट (कप्तान), सिद्धांत राणा और क्रेन्स फुलेत्रा।